• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी नोेट 3 स्मार्टफोन 27 अप्रैल को बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा

शाओमी रेडमी नोेट 3 स्मार्टफोन 27 अप्रैल को बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा

शाओमी रेडमी नोेट 3 स्मार्टफोन 27 अप्रैल को बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 3 खरीदने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। शाओमी ने ऐलान किया है कि रेडमी नोट 3 खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। अभी तक शाओमी ने इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल के जरिए बेचा था।

चीनी दिग्गज कंपनी शाओमी ने पिछले महीने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। बुधवार को कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी, ''रेडमी नोट 3 का स्टॉक अब पहले से ज्यादा है। अगली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। 27 अप्रैल, 2 बजे''। कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह ओपन सेल 27 अप्रैल क बाद भी जारी रहेगी या फिर दोबारा फ्लैश सेल के जरिए ही फोन को बेचा जाएगा।

याद दिला दें, शाओमी रेडमी नोट 3 अभी तक एमआईडॉटकॉम के साथ-साथ अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध था। कंपनी ने जल्द ही इसके दूसरी ऑनवलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर उपलब्ध कराने का वादा भी किया था।



शाओमी रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट हैं जिनके रैम और स्टोरेज अलग हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी के रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है। 2 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

इस मेटल बॉडी हैंडसेट में भी ओरिजिनल  रेडमी नोट 3 की तरह इसके रियर पैनल पर अल्ट्राफास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर  (1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला फोर कॉर्टेक्स-ए53 कोरऔर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला टू कॉर्टेक्स-ए72) का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल है। ग्रफिक्स के लिए एंड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  2. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  3. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  4. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  5. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  6. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  7. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  8. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  9. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »