Xiaomi Redmi 6 Pro दिखने में है कुछ ऐसा, इन कलर वेरिएंट में होगा उपलब्ध

Xiaomi Redmi 6 Pro को 25 जून को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हैंडसेट के डिज़ाइन और कलर वेरिएंट की पुष्टि हो गई है। इसका खुलासा आधिकारिक रेंडर से हुआ।

Xiaomi Redmi 6 Pro दिखने में है कुछ ऐसा, इन कलर वेरिएंट में होगा उपलब्ध
ख़ास बातें
  • शाओमी का नया मॉडल Redmi 6 परिवार का सबसे पावरफुल वेरिएंट होगा
  • रेडमी 6 प्रो में 19:9 डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद
  • Xiaomi के आधिकारिक रेडमी वीबो अकाउंट से फोन की तस्वीरें जारी
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6 Pro को 25 जून को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हैंडसेट के डिज़ाइन और कलर वेरिएंट की पुष्टि हो गई है। इसका खुलासा आधिकारिक रेंडर से हुआ। बता दें कि रेंडर ग्राफिक्स से बनी तस्वीर होते हैं। इससे पहले हाल ही में रेडमी सीरीज़ के इस फोन की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक हुई थीं जिनसे आईफोन X जैसे डिस्प्ले नॉच का खुलासा हुआ था। शाओमी का नया मॉडल Redmi 6 परिवार का सबसे पावरफुल वेरिएंट होगा। बता दें की बीते हफ्ते ही Redmi 6 और Redmi 6A को लॉन्च किया गया था। इसमें 19:9 डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। रेडमी 6 प्रो के साथ 25 जून को Xiaomi द्वारा मी पैड 4 को भी लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi के आधिकारिक रेडमी वीबो अकाउंट के मुताबिक, Redmi 6 Pro कई रंग में उपलब्ध होगा। ये हैं रोज़ गोल्ड, सैंड गोल्ड, लेक ब्लू, ब्लैक और फ्लेम रेड। रेंडर से यह भी पता चलता है कि जल्द लॉन्च होने वाले इस फोन के पिछले हिस्से पर मेटल फिनिश है। फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच है, iPhone X की तरह। वैसे, यह फीचर आज की तारीख में आम हो चला है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
redmi 6 pro

Redmi 6 Pro में होगा डुअल रियर कैमरा सेटअप

वैसे, इस फोन के डिज़ाइन को लेकर हमें जानकारी टीना लिस्टिंग से भी मिली थी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडसेट में 5.84 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर के नाम खुलासा नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी60 हो सकता है। Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रेडमी 6 और रेडमी 6ए की तरह रेडमी 6 प्रो में भी लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ मीयूआई 9 होने की उम्मीद है। संभवतः मीयूआई 10 का भी अपडेट जल्द ही मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • कमियां
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »