Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus जल्द होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

शाओमी द्वारा 11 नवंबर से पहले इसी हफ्ते अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। शाओमी के आने वाले इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से लीक और रिपोर्ट में जानकारियां सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 नवंबर 2017 17:23 IST
शाओमी द्वारा 11 नवंबर से पहले इसी हफ्ते अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। शाओमी  के आने वाले इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से लीक और रिपोर्ट में जानकारियां सामने आ रही हैं। अब लॉन्च से पहले, एक चीनी वेबसाइट ने ख़बर दी है कि शाओमी जल्द ही कथित रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन के बारे में खुलासा करेगी। बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही रेडमी 5ए लॉन्च किया है

द मोबाइलइंडियन  (वाया मायड्राइवर्स) की ख़बर के मुताबिक, शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला स्क्रीन दिया जाएगा। कंपनी द्वारा रेडमी नोट 5 स्मार्टफपोन को अगले महीने दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रेडमी नोट 5 और रेडमी 5 प्लस में एक डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है जबकि रेडमी 5 में एक सिंगल कैमरा दिया जा सकता है।

इससे पहले रेडमी 5 प्लस के बारे में आई लीक की बात करें तो, शाओमी रेडमी 5 प्लस में एक 5.99 इंच स्क्रीन होगा जो (1080×2160 पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। और यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। इस वेरिएंट को 3 व 4 जीबी रैम के साथ 32 और 64  जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 625 प्रोससर दिया जा सकता है। फोन को 5 मेगापिक्सल व 12 मेगापिक्सल सेंसर वाले डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि रेडमी 5 प्लस के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन के आसपास होगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा और इसमें 4000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

इससे पहले ख़बर आई थी कि शाओमी की रेडमी सीरीज़ के पांचवी जेनरेशन के  रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन को 21 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एक पिछली रिपोर्ट में पता चला था कि शाओमी रेडमी 5 के 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे। ये गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराए जाएंगे।

एक अलग रिपोर्ट में कथित Xiaomi Redmi Note 5 का ज़िक्र है। दरअसल, इस हैंडसेट की एक तस्वीर सामने आई है। Slashleaks पर जारी की गई तस्वीर में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले से लैस एक हैंडसेट नज़र आ रहा है। इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे होने की बात कही गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 में स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होने का दावा है।
Advertisement

बता दें कि ये सभी जानकारियां लीक व रिपोर्ट पर आधारित है और पाठकों को हमारी सलाह है कि कोई भी आधिकारिक जानकारी मिलने तक इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  2. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  4. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.