Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने नए ओपन ईयर ईयरबड्स Xiaomi Clip लॉन्च कर दिए हैं।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Clip में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने नए ओपन ईयर ईयरबड्स Xiaomi Clip लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में ओपन-ईयर क्लिप ऑन डिजाइन के साथ धूल और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग दी गई है। शाओमी ने ईयरबड्स में AI-पावर्ड फीचर्स जैसे कि रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, ट्रांसलेशन टूल्स और कन्वर्सेशनल XiaoAI एसिस्टेंट मोड भी शामिल हैं। ये ईयरबड्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेज का सपोर्ट करते हैं, जिसके साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 मिलता है। आइए Xiaomi Clip के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi Clip की कीमत CNY 849 (लगभग 12,000 रुपये) है। वहीं ईयरबड्स की शुरुआती सेल के दौरान कीमत CNY 799 (लगभग 11,300 रुपये) हो रही है। उपलब्धता की बात करें तो ये ईयरबड्स शाओमी की वेबसाइट, ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर और चीन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है। इन ईयरबड्स को ऑब्सीडियन ब्लैक, पैरट पर्पल, पर्ल व्हाइट और सैटिन गोल्ड में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Clip में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिसमें माइक्रोक्रिस्टलाइन मेटल-कोटेड डायफ्राम का उपयोग किया गया है। ईयरबड्स 20Hz से 48kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज में ऑडियो रीप्रोड्यूस करते हैं। वहीं कम्पैटिबल डिवाइस पर LHDC 5.0 के साथ हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो डिकोडिंग का सपोर्ट करते हैं। Xiaomi ने ईयरबड्स में VPU बोन-कंडक्शन माइक्रोफोन के साथ 3 माइक्रोफोन वाला ऐरे लगाया है। यह सिस्टम आसपास के नॉयज से इंसानी आवाज को अलग कर सकता है और शोर में कॉल क्लैरिटी को बेहतर बनाता है। एक डायरेक्शनल एकॉस्टिक स्ट्रक्चर भी है जो ऑडियो लीकेज को कम करने और कॉल और मीडिया प्लेबैक के दौरान प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए रिवर्स साउंड वेव्स का इस्तेमाल करता है।
ईयरबड्स XiaoAI के साथ लगातार वॉइस कंवर्सेशन का सपोर्ट करता है। इन ईयरबड्स में ऐप में कई AI बेस्ड प्रोडक्टिविटी टूल भी हैं, जिनमें लाइव लेक्चर और वीडियो प्लेबैक के लिए लाइव इंटरप्रिटेशन, रीयल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन, फेस टू फेस कंवर्सेशन ट्रांसलेशन,ऑन डिवाइस वॉयस रिकॉर्डिंग, ऑडियो और कॉल रिकॉर्डिंग सपोर्ट, रीयल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और AI जनरेटेड समरी शामिल हैं। Xiaomi Clip ईयरबड्स Apple के इकोसिस्टम के साथ कंपेटिबल हैं और चार्जिंग केस खोजने के लिए Apple के Find My ऐप का सपोर्ट करते हैं। वहीं ईयरबड्स और चार्जिंग केस को अलग-अलग भी ट्रैक किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, AAC, SBC और LHDC 5.0 कोडेक शामिल हैं। वहीं ड्यूल डिवाइस स्मार्ट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। वहं जेस्चर कंट्रोल का भी सपोर्ट मिलता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो प्रत्येक ईयरबड में 60mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 510mAh की बैटरी है। फास्ट चार्जिंग की बदौलत 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे तक चल सकते हैं। AAC मोड में ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 9 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 38 घंटे तक चल सकते हैं। ये ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग से लैस हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान