Xiaomi Redmi 5 Plus की तस्वीर आई सामने

शाओमी ने इसी साल अगस्त में शाओमी रेडमी नोट 5ए और अक्टूबर में नोट 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया। अब कथित शाओमी रेडमी 5 प्लस की दो नई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं। बता दें कि कंपनी की रेडमी सीरीज़ में बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं और पिछले रेडमी फोन काफी लोकप्रिय हुए हैं।

Xiaomi Redmi 5 Plus की तस्वीर आई सामने
विज्ञापन
शाओमी ने इसी साल अगस्त में शाओमी रेडमी नोट 5ए और अक्टूबर में नोट 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया। अब कथित शाओमी रेडमी 5 प्लस की दो नई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं। बता दें कि कंपनी की रेडमी सीरीज़ में बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं और पिछले रेडमी फोन काफी लोकप्रिय हुए हैं। शाओमी रेडमी नोट 5 प्लस के बारे में भी लीक में पहले जानकारी सामने आ चुकी है।

शाओमीटुडे की ख़बर के मुताबिक, शाओमी की रेडमी सीरीज़ के पांचवी जेनरेशन के  रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन को 21 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसी के साथ रेडमी नोट 5ए और रेडमी 5ए भी लॉन्च किए जा सकते हैं। रेडमी 5 प्लस की बात करें तो तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें एक 5.99 इंच स्क्रीन होगा जो (1080×2160 पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इस वेरिएंट को 3 व 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 625 प्रोससर, 5 मेगापिक्सल फ्रंट व 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि रेडमी 5 प्लस की कीमत 999 चीनी युआन के आसपास होगी।

इससे पहले ख़बर आई थी कि शाओमी रेडमी 5 के 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होंगे। ये गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, रेडमी 5 प्लस वेरिएंट को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराए जाने की खबर है। यह गोल्ड ब्लैक और ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।
 
xiaomi redmi 5 plus xiaomi leak

एक अलग रिपोर्ट में कथित Xiaomi Redmi Note 5 का ज़िक्र है। दरअसल, इस हैंडसेट की एक तस्वीर सामने आई है। Slashleaks पर जारी की गई तस्वीर में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले से लैस एक हैंडसेट नज़र आ रहा है। इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे होने की बात कही गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 में स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होने का दावा है।

बता दें कि ये सभी जानकारियां लीक व रिपोर्ट पर आधारित है और पाठकों को हमारी सलाह है कि कोई भी आधिकारिक जानकारी मिलने तक इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »