Xiaomi Redmi 4A का ज़्यादा रैम व स्टोरेज वाला वेरिएंट आज से बिकेगा

शाओमी रेडमी 4ए (रिव्यू) गुरुवार को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि देश में इस स्मार्टफोन को हर हफ्ते इसी दिन सेल का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार थोड़ा फर्क है। आज रेडमी 4ए के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 11:32 IST
Xiaomi Redmi 4A  गुरुवार को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि देश में इस स्मार्टफोन को हर हफ्ते इसी दिन सेल का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार थोड़ा फर्क है। आज रेडमी 4ए के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज भी बिकेगा। फ्लैश सेल ई-कॉमर्स साइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होती है। बता दें कि अमेज़न औरर मीडॉटकॉम पर ही ओरिजिनल वेरिएंट को बेचा जा रहा है। सभाी साइट पर अलग-अलग सेल ऑफर हैं। रेडमी 4ए को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था।

शाओमी रेडमी 4ए कीमत

शाओमी रेडमी 4ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। अमेज़न इंडिया पर मिलने वाले सेल ऑफर के तहत, अतिरिक्त 30 जीबी तक रिलायंस जियो 4जी डेटा, 200 रुपये तक के किंडल ईबुक्स प्रमोशनल क्रेडिट और मीडॉटकॉम पर 599 रुपये का डैमेज प्रोटेक्शन प्लान दिया जा रहा है। मीडॉटकॉम पर मिलने वाले सेल ऑफर में हंगामा म्यूज़िक का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है। और पेटीएम से 6,000 रुपये या ज़्यादा की खरीदारी पर 300 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)
Advertisement

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.