शाओमी रेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर होगा उपलब्ध

शाओमी रेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर होगा उपलब्ध
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च हुआ था। शाओमी का यह स्मार्टफोन 5,999 रुपये में आता है। और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से शाओमी का यह स्मार्टफोन एक शानदार डिवाइस है। पहली सेल में ही फोन को जबरदस्त कामयाबी मिली थी। और कंपनी ने दावा किया था कि पहली सेल में रेडमी 4ए के 2,50,000 से ज़्यादा यूनिट बिके थे

(पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

शाओमी रेडमी 4ए खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे सेल में उपलब्ध होगा। भारत में यह ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध है। कीमत को देखते हुए हम आपको यही सुझाव देंगे कि तेज़ी बरतें वरना एक बार फिर फोन का स्टॉक खत्म होने में वक्त नहीं लगेगा। अमेज़न इंडिया से रेडमी 4ए खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 28 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है। इसके अलावा किंडल बुक्स के लिए 200 प्रमोशन क्रेडिट भी मिलेंगे। रेडमी 4ए का ओरिजिनल मी केस भी 399 रुपये की जगह 349 रुपये में मिलेगा। और मी बेसिक इन-ईयर ईयरफोन भी 599 रुपये में उपलब्ध होंगे।

 

शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर


शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  4. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  5. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  6. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
  7. सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स
  8. 15 साल बाद Tim Cook छोड़ेंगे Apple का CEO पद, अब ये शख्स संभालेगा जिम्मेदारी
  9. स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
  10. 13 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi A7 भारत में Redmi A7 Pro के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »