Xiaomi Redmi 4 की बिक्री आज से होगी शुरू, जानें सभी लॉन्च ऑफर

शाओमी रेडमी 4 (रिव्यू) स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। रेडमी 4 स्मार्टफोन मैट ब्लैक और एलीगेंट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। Xiaomi Redmi 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसकी कीमत 6,999 रुपये होगी।

Xiaomi Redmi 4 की बिक्री आज से होगी शुरू, जानें सभी लॉन्च ऑफर
ख़ास बातें
  • रेडमी 4 स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया व मीडॉटकॉम पर बेचा जाएगा
  • इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है
  • इस हैंडसेट के साथ कई लॉन्च ऑफर मिलेंगे
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 4 (रिव्यू) स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। रेडमी 4 स्मार्टफोन मैट ब्लैक और एलीगेंट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। Xiaomi Redmi 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसकी कीमत  6,999 रुपये होगी। वहीं, बाकी दो वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले हैं। इनकी कीमत क्रमशः 8,999 और 10,999 रुपये है।

4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की बिक्री ना तो अमेज़न इंडिया और ना ही मीडॉटकॉम के जरिए होगी। कंपनी ने खुलासा किया है कि शाओमी रेडमी 4 के इस वेरिएंट को जून के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहली फ्लैश सेल में इस हैंडसेट के साथ कई लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध होंगे। भारत में लॉन्च किए गए Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन पर गौर करने पर हमें पता चलता है कि यह चीन में शाओमी रेडमी 4एक्स नाम से लॉन्च हुआ था।


शाओमी रेडमी 4 के लॉन्च ऑफर

  1.   Xiaomi Redmi 4 का ऑरिजनल कवर 349 रुपये में उपलब्ध होगा। आम तौर पर यह कवर 499 रुपये में मिलता है।
  2.     शाओमी के हेडफोन भी उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 599 रुपये से शुरू होती है।
  3.     यस बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा।
  4.     गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपये तक की छूट।
  5.     शाओमी रेडमी 4 खरीदने पर वोडाफोन 5 महीने के लिए 45 जीबी डेटा मुफ्त देगी।
  6.  शाओमी रेडमी 4 पर किंडल ऐप डाउनलोड करके साइन करने पर किंडल बुक्स खरीदने के लिए 200 रुपये का प्रमोशन क्रेडिट मिलेगा।

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत
4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »