शाओमी रेडमी 4 व रेडमी 4ए लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 22:24 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 4 के साथ कंपनी ने रेडमी 4 प्राइम वेरिएंट भी लॉन्च किया
  • रेडमी 4, रेडमी 4 प्राइम सोमवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे
  • बजट वेरिएंट रेडमी 4ए 11 नवंबर से मिलेगा
शाओमी ने उम्मीद के मुताबिक शुक्रवार को चीन में रेडमी 4 स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया। बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में  रेडमी 4 के साथ शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन भी लॉन्च किया। कंपनी ने इस इवेंट में रेडमी 4 प्राइम वेरिएंट (रेडमी 4 प्रो एडिशन) भी पेश किया। रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम की कीमत क्रमशः 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) और 899 (8,900 रुपये) है और इन फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार से शुरू होगी। वहीं रेडमी 4ए की कीमत 499 चीनी युआन (करीब 4,900 रुपये) है और इसकी बिक्री 11 नवंबर से शुरू होगी।

शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस है। फोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले और हाइब्रिड सिम स्लॉट व रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। लेकिन इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन, मेमोरी, प्रोसेसर और इनबिल्ट स्टोरेज में मुख्य फर्क है। स्मार्टफोन मीयूआई 8 पर चलते हैं जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। दोनों फोन गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। रेडमी 4 में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। इसमें अपर्चर एफ/2.2, 5 लेंस सिस्टम, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 4 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी 4 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है।

वहीं रेडमी 4 प्राइम में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर हैं लेकिन इसके अलावा बाकी सारे स्पेसिफिकेशन रेडमी 4 जैसे हैं।
 

शाओमी रेडमी 4ए की कीमत के हिसाब से यह सबसे किफ़ायती हैंडसेट है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसमें एक हाइब्रिड डुअल-सिम कार्ड स्लॉट है और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। इसमें 5 इंच (720x1280 pixels) डिस्प्ले है और इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। यह फोन गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  4. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  5. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  6. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
  2. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  3. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  4. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  5. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  6. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  7. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  8. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  10. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.