Xiaomi लाएगी फोल्डेबल फोन में पॉपअप सेल्फी कैमरा!

शेयर की गई फोटो में पता चलता है कि सेल्फी कैमरा को पॉपअप मैकेनिज्म में सेट किया गया है।

Xiaomi लाएगी फोल्डेबल फोन में पॉपअप सेल्फी कैमरा!
ख़ास बातें
  • Xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा पेश कर सकती है।
  • यह स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा से लैस होगा।
  • फोन में बेहतर बैटरी बैकअप की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
Xiaomi की ओर से एक नए फोल्डेबल फोन की खबर आ रही है। अबकी बार चाइनीज दिग्गज फोल्डेबल स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा पेश कर सकती है, जो कि अपने आप में पहली बार होगा। अब तक फोल्डेबल स्मार्टफोन में पॉपअप कैमरा नहीं देखा गया था। शाओमी अपने डिवाइसेज में इनोवेशन के लिए जानी जाती है और कम दाम में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स के साथ स्मार्टफोन पेश करती है। अपने इस कथित फोन में कंपनी पॉपअप सेल्फी कैमरा देकर यूजर को फुल डिस्प्ले एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगी। पॉपअप सेल्फी कैमरा का ट्रेंड भले ही अब इंडस्ट्री से चला गया हो लेकिन फोल्डेबल फोन में पॉपअप कैमरा पहली बार देखने को मिलेगा। पॉपअप सेल्फी कैमरा प्राइमरी डिस्प्ले को फुल व्यू देने के मकसद लाया जाएगा, ऐसा माना जा रहा है। 

Twitter पर @Shadow_Leak ने एक पोस्ट में फोटो शेयर की है जिसमें एक स्मार्टफोन को दो डिस्प्ले पैनल के साथ दिखाया गया है। इसे शाओमी का पेटेंट बताया जा रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि बड़ी डिस्प्ले, जो कि प्राइमरी डिस्प्ले है, अंदर की तरफ फोल्ड होती है जबकि आउटर पैनल में छोटी वाली सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है। फोन के रियर में तीन कैमरा देखे जा सकते हैं। हालांकि, कैमरा सेंसर के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

यहां फ्रंट साइड में ध्यान दें तो सेल्फी कैमरा के लिए कोई नॉच दिखाई नहीं देती है और न ही पंच होल का पता लगता है। इसके अलावा फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के लिए भी कोई जगह मालूम नहीं पड़ती है। इससे साफ हो जाता है कि कंपनी फिर से पॉपअप सेल्फी कैमरा के ट्रेंड को वापस लेकर आने का मन बना चुकी है। लेकिन इस बार यह फोल्डेबल स्मार्टफोन में दिखाई देगा। 

शेयर की गई फोटो में पता चलता है कि सेल्फी कैमरा को पॉपअप मैकेनिज्म में सेट किया गया है। इसके मॉड्यूल में दो कटआउट दिखाई देते हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा से लैस होगा। फोटो में केवल फोन के पॉपअप मैकेनिज्म के बारे में पता लगता है लेकिन ट्वीट में यूजर ने इसकी बैटरी फीचर्स के बारे में भी लिखा है। इसमें बताया गया है कि स्मार्टफोन में सामान्य से ज्यादा बड़ी बैटरी होगी और बैटरी की लाइफ भी सामान्य से ज्यादा होगी। इस फोन के बारे में अभी केवल शुरुआती हिंट सामने आए हैं लेकिन जल्द ही इसे लेकर कुछ और लीक्स भी ऑनलाइन सामने आ सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »