• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा
  • रेडमी 4 का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके दो वेरिएंट मार्केट में लॉन्च होंगे
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 4 के बारे में पहले भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब तक कई बार स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो चुके हैं और कुछ तस्वीरें भी साझा हुई हैं। अब कुछ और जानकारियां सामने आई हैं जिससे फोन के बारे में कुछ नया भी पता चला है। इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर फिर से लिस्ट किया गया है जिससे अहम स्पेसिफिकेशन और कीमत सार्वजनिक हो गए हैं। इस फोन के साथ शाओमी रेडमी 4ए को भी लिस्ट किया गया है।

सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक, रेडमी 4 फुल मेटल बॉडी वाला फोन होगा। इसमें केपेसिटिव बटन अगले हिस्से में होंगे। वहीं, पावर व वॉल्यूम बटन दायीं तरफ़। स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होगा। पिछली टीना लिस्टिंग से भी ये सारी जानकारियां ही सामने आई थीं। पता चला है कि रेडमी 4 में हीलियो पी10 प्रोसेसर होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी और यह 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा।

दावा किया गया है कि इसमें डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। और इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। और इसमें 4000 या 4100 एमएच की बैटरी होने की संभावना है। इसके अलावा शाओमी रेडमी 4 का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न  153 ग्राम होने का पता चला है। यह ग्रे, सिल्वर, गोल्ड कलर में मिलेगा।

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भी लिस्ट किया गया है। क्रिस्पीटेक का दावा है कि यह रेडमी 4ए है। 2 जीबी रैम वाले रेडमी 4 वेरिएंट में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला एलसीडी पैनल होगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की जानकारी दी गई है। 139.9x70.4x8.5 डाइमेंशन वाले इस फोन का वज़न 140 ग्राम होने का दावा किया गया है। यह 3000 एमएएच या 3030 एमएएच की बैटरी से लैस होगा जो रोज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

प्लेफुलड्रॉयड ने कुछ वास्तविक तस्वीरें भी साझा की हैं जो दिखने में टीना लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई फोटो से मेल खाती हैं। रेडमी 4 की कीमत 1,300  चीनी युआन (करीब 12,900 रुपये) के आसपास रहने की उम्मीद है जो रेडमी 3 की कीमत से ज़्यादा है। हालांकि, एक अलग रिपोर्ट में रेडमी 4 की कीमत 999 चीनी युआन और रेडमी 4ए कीमत 599 चीनी युआन होने का दावा किया गया है।

हम एक बार फिर आपसे यही कहेंगे कि ये जानकारियां सिर्फ लीक और दावों पर आधारित हैं। ऐसे में इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »