शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम आज खरीदने का मौका

शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम आज खरीदने का मौका
ख़ास बातें
  • दोनों स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे
  • रेडमी 3एस प्राइम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये जबकि 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये है
विज्ञापन
शाओमी भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में एक तरह से अपना वर्चस्व कायम कर रही है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी 4ए को ख़ूब कामयाबी मिल रही है और सेल के दौरान हर बार यह स्मार्टफोन चंद सेकेंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है। वहीं पुराने हो चुके रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अभी भी लोगों में उत्साह है। अब शुक्रवार को कंपनी अपने रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन की सेल के साथ एक बार फिर तैयार है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

बता दें, कि अमेज़न इंडिया पर शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की सेल के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। याद दिला दें, कि आमतौर पर रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। इसलिए सेल शुरू होने से पहले आप साइनइन कर लें और भुगतान सबंधी सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें।


रेडमी 3एस कीमत और स्पेसिफिकेशन
रेडमी 3एस को सबसे पहले पिछले साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। और इसके बाद अगस्त में 6,999 रुपये की कीमत में यह फोन भारत में पेश किया गया। इसके अलावा 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज व फिंगरप्रिंट सेंसर वाले रेडमी 3एस प्राइम को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया।

इस बजट स्मार्टफोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 7.5 पर चलता है। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।

स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (रेडमी 3एस प्राइम में 32 जीबी) है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डुअल सिम हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा स्लॉट एक माइक्रोएसडी स्लॉट का काम भी करता है।

रेडमी 3एस में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। इस हैंडसेट में 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी के अलावा वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Easy to operate with one hand
  • Impressive battery life
  • Quick fingerprint recognition
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit warm with camera use
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  2. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  3. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  4. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  6. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  7. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  9. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  10. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »