शाओमी रेडमी 3 में होगी 4100 एमएएच की बैटरी, कंपनी ने दी जानकारी

शाओमी रेडमी 3 में होगी 4100 एमएएच की बैटरी, कंपनी ने दी जानकारी
विज्ञापन
रेडमी 3 स्मार्टफोन को मंगलवार को लॉन्च करने से पहले शाओमी ने बताया है कि इसकी बैटरी 4100 एमएएच की है। इसके अलावा चीन के एक विश्लेषक ने जानकारी दी है कि शाओमी रेडमी 3 में स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर होगा।

चीन की इस कंपनी ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर रेडमी 3 में मौजूद बैटरी की क्षमता का खुलासा किया। अगर तुलना की जाए तो शाओमी रेडमी 2 में 2200 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट के पहले टीज़र इमेज में शाओमी ने पुष्टि की थी कि रेडमी 3 में 5 इंच का डिस्प्ले है और यह मेटल यूनीबॉडी चेसिस के साथ आएगा।

चीन के विश्लेषक सून चांग्झू ने दावा किया था कि रेडमी 3 में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर और एड्रेनो 405 जीपीयू है। उन्होंने दावा किया है कि रेडमी 3 की कीमत उम्मीद से ज्यादा होगी।

यह पहला मौका है जब शाओमी रेडमी 3 की कीमत को लेकर किसी किस्म का दावा किया गया है। वैसे चीनी विश्लेषक ने कीमत का पूरा ब्योरा तो नहीं दिया। लेकिन यह देखते हुए कि शाओमी रेडमी रेंज के फोन बजट सेगमेंट के हैं, रेडमी 3 की कीमत ज्यादा होने की संभावना कम नज़र आती है। याद दिला दें कि शाओमी रेडमी 2 को पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। उस वक्त चीन में इस हैंडसेट की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,100 रुपये) थी।

कथित तौर पर शाओमी रेडमी 3 को पिछले हफ्ते चीन की टेलीकम्यूनिकेशन सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी द्वारा पास किया गया था। टीना की लिस्टिंग में इस हैंडसेट को Mi 2015811 का कोडनेम दिया गया है। इसमें 5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टीएफटी डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर सीपीयू, 2 जीबी रैम, 4जी एलटीई सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट, डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम होने की जानकारी सामने आई है। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और इसका सिल्वर कलर वेरिएंट मार्केट में पेश किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »