शाओमी रेडमी 3 स्मार्टफोन मंगलवार को होगा लॉन्च

शाओमी रेडमी 3 स्मार्टफोन मंगलवार को होगा लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी ने एमआई 5 के लॉन्च के बारे में खुलासा करने के बाद जानकारी दी है कि रेडमी 3 स्मार्टफोन को मंगलवार (12 जनवरी) को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह जानकारी चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर दी। टीज़र इमेज में एक हैंडसेट का रियर पैनल नज़र आ रहा है। बैकपैनल टैक्सचर्ड है। हम रियर पैनल के डिजाइन के बारे में लॉन्च इवेंट में विस्तृत जानकारी दिए जाने की उम्मीद करते हैं।

टीज़र इमेज से हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो गया है। इसकी स्क्रीन का साइज 5 इंच है और यह मेटल यूनीबॉडी चेसिस से लैस होगा।

कथित तौर पर शाओमी रेडमी 3 को पिछले हफ्ते चीन की टेलीकम्यूनिकेशन सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी द्वारा पास किया गया था। टीना की लिस्टिंग में इस हैंडसेट को Mi 2015811 का कोडनेम दिया गया है। इसमें 5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टीएफटी डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर सीपीयू, 2 जीबी रैम, 4जी एलटीई सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट, डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम होने की जानकारी सामने आई है। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और इसका सिल्वर कलर वेरिएंट मार्केट में पेश किया जाएगा।

टीना की साइट पर इस हैंडसेट के लिए जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है, उससे पता चला है कि शाओमी रेडमी 3 मेटल यूनीबॉडी डिजाइन के साथ आएगा। बैकपैनल पर एमआई की ब्रांडिंग होगी। रियर पैनल पर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी नज़र आ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि टीना की तस्वीरों में टेक्स्चर्ड डिजाइन नहीं नज़र आ रहा। हैंडसेट में मौजूद सभी फ़िजिकल पर बटन रेडमी 3 के दायें पैनल पर होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »