Xiaomi की 9,000mAh तक की बैटरी के साथ Redmi का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Power सीरीज में भी 10,000 mAh की बैटरी वाला एक नया स्मार्टफोन लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Honor भी 10,000 mAh की बैटरी वाला एक स्मार्टफोन ला सकती है
  • इन स्मार्टफोन्स की बैटरी में सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा
  • Redmi Turbo 5 Pro को जल्द 8,000 mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है

कंपनी की कोशिश बैटरी के चलने की अवधि पर असर डाले बिना इसकी कैपेसिटी बढ़ाने की है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi और Honor की बड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन्स लाने की योजना है। Honor की Power सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी वाला एक नया स्मार्टफोन लाया जा सकता है। Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi भी 8,500 mAh से 9,000 mAh की रेंज में बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। इन स्मार्टफोन्स की बैटरी के लिए सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे स्मार्टफोन्स की थिकनेस बढ़ाए बिना इसकी बैटरी की कैपेसिटी में बढ़ोतरी की जा सकती है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi का एक स्मार्टफोन 8,500 mAh से 9,000 mAh की बैटरी कैपेसिटी के साथ लाया जा सकता है। इसके लिए एक प्रॉपराइटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सिलिकॉन-कार्बन कंपोजिट के अपग्रेडेड वर्जन के साथ हो सकता है। ऐसा बताया गया है कि कंपनी की कोशिश बैटरी के चलने की अवधि पर असर डाले बिना इसकी कैपेसिटी बढ़ाने की है। इसके साथ ही स्मार्टफोन की थिकनेस को भी 8.5 mm से कम रखा जाएगा। 

Advertisement

अगर यह दावा सही होता है तो इस स्मार्टफोन में कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में सबसे बड़ी बैटरी होगी। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Redmi के Redmi Turbo 5 Pro को जल्द 8,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के Turbo 4 Pro को 7,500 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। Xiaomi की राइवल Honor भी 10,000 mAh की बैटरी वाला एक स्मार्टफोन ला सकती है। यह Honor Power 2 हो सकता है। यह स्मार्टफोन अप्रैल में पेश किए गए Honor Power की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाली 8,000 mAh की बैटरी है। 

इसके अलावा कुछ अन्य थिन स्मार्टफोन्स भी अधिक बैटरी साइज के साथ लाए गए हैं। इनमें लिथियम पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। पिछले महीने Honor ने X70 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की 8,300 mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक का स्क्रीन टाइम और 27 घंटे तक का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.