Xiaomi Poco F1 22 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

Xiaomi Poco F1 भारत में 22 अगस्त को लॉन्च होगा। शाओमी का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा।

Xiaomi Poco F1 22 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा Xiaomi Poco F1
  • क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है शाओमी पोको एफ1
  • Poco F1 में सेल्फी के लिए मिलेगा 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
विज्ञापन
Xiaomi Poco F1 भारत में 22 अगस्त को लॉन्च होगा। पोको इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने Pocophone F1 Launch तारीख के बारे में जानकारी दी। ट्वीट में शाओमी के आगामी स्मार्टफोन पोकोफोन एफ1 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई। पिछले हफ्ते दो लीक वीडियो सामने आई थी। यूट्यूब पर पोको एफ1 को रिटेल बॉक्स से बाहर निकालते हुए एक वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो में स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉट और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस दिखाई दे रहा है। Xiaomi Poco F1 दो स्टोरेज वेरिएंट- 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आएगा। Poco F1 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 420 यूरो  (लगभग 33,300 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 460 यूरो (लगभग 36,400 रुपये) हो सकती है। शाओमी पोको एफ1 की कीमत पर से पर्दा लॉन्च के दौरान ही उठेगा। Xiaomi Poco F1 को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

पोको इंडिया ने Xiaomi Poco F1 के स्पेसिफिकेशन से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। बेलारुसियन स्टोर पर Xiaomi Pocophone F1 के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वाले पोकोफोन एफ1 में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा, ऑस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 वाला। शाओमी का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा। एलईडी फ्लैश, डुअल ऑटोफोकस, डुअल पिक्सल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस पोकोफोन एफ1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका एक सेंसर 12 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। सुपर पिक्सल टेक्नोलॉजी और फेस अनलॉक फीचर से लैस सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Pocophone F1 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4जी, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस/ एजीपीएस, ग्लोनास के साथ आएगा। रेडिट यूजर ने शाओमी पोकोफोन एफ1 के एंटूटू बेंचमार्क स्कोर का स्क्रीनशॉट को लीक किया था।

शाओमी का यह हैंडसेट 4000 एमएएच की बैटरी क्षमता के साथ आएगा जिसमें क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन के बाद अब बात पोकोफोन एफ1 स्मार्टफोन के कीमत की। Pocophone F1 दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शाओमी का यह स्मार्टफोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा। वीडियो से पहले सामने आई रिपोर्ट में Xiaomi Pocophone F1 के हार्डवेयर को एंटूटू बेंचमार्क स्कोर पर 258,149 प्वाइंट मिले थे। उम्मीद है कि शाओमी पोको एफ1 की भारत में कीमत 40,000 रुपये तक हो सकती है।



 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  2. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  3. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  4. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  6. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  9. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  10. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »