Xiaomi ने की बेहतरीन डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी!

Xiaomi फोन पर यह वाटरफॉल डिस्प्ले लगभग 90 डिग्री के कोण पर लिपटता है। वाटरफॉल डिज़ाइन के कारण पेटेंट किए गए शाओमी फोन के दोनों किनारों पर स्क्रीन 60 प्रतिशत से ज्यादा आती है।

Xiaomi ने की बेहतरीन डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी!

इससे पहले हम Vivo Nex 3 में भी वाटरफॉल डिस्प्ले डिज़ाइन को देख चुके हैं

ख़ास बातें
  • नया वाटरफॉल डिस्प्ले फोन के चारों किनारों पर लिपटेगा
  • सभी नोटिफिकेशन और नेविगेशन कंट्रोल फोन के साइड में होंगे शामिल
  • Xiaomi फोन से पहले इस तरह का डिज़ाइन Vivo Nex 3 में देखा गया है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीनी पेटेंट कार्यालय CNIPA के साथ एक नया स्मार्टफोन डिज़ाइन पेटेंट फाइल किया है। डिज़ाइन एक नया तरीका दिखाता है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर वाटरफॉल डिस्प्ले को बेहतर तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। पेटेंट को कथित तौर पर 3 अप्रैल को फाइल किया गया था और अब इसे वर्ल्ड इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (WIPO) के ग्लोबल डिज़ाइन डेटाबेस में शामिल किया गया है। चीनी कंपनी द्वारा नया पेटेंट डिज़ाइन एक फोन को वाटरफॉल डिस्प्ले के साथ दिखाता है, जिसमें स्क्रीन फोन के किनारों पर लगभग 60 प्रतिशत मुडती है। Xiaomi ने सितंबर 2019 में CNIPA के साथ यह पेटेंट दायर किया था। 

पेटेंट डॉक्युमेंट को एक डच वेबसाइट LetsGoMigital द्वारा देखा गया था। वेबसाइट से पता चलता है कि वाटरफॉल डिस्प्ले पेटेंट के लिए दिये गए Xiaomi फोन में लगभग 90 डिग्री के कोण पर लिपटता है। रिपोर्ट के अनुसार वाटरफॉल डिज़ाइन के कारण पेटेंट किए गए शाओमी फोन के दोनों किनारों पर स्क्रीन 60 प्रतिशत से ज्यादा आती है। तस्वीर से पता चलता है कि प्रोटोटाइप फोन के दोनों साइड नेविगेशन कंट्रोल और स्टेटस आइकन इंटरफ़ेस दिखाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
 
xiaomi

Xiaomi का यह कदम काफी दिलचस्प है, क्योंकि यह स्क्रीन स्पेस को अच्छे से इस्तेमाल करता है और कुछ जानकारी फ्रंट स्क्रीन से हट कर साइड में दिखाई देगी, जिससे फ्रंट डिस्प्ले साफ सुथरी दिखाई देगी। उदाहरण के लिए ऐसे स्मार्टफोन पर वीडियो देखना का अच्छा अनुभव मिलेगा, क्योंकि कंटेंट देखते समय नोटिफिकेशन या अन्य आइकन स्क्रीन की साइड में आएंगे। हालांकि शाओमी ऐसा करने वाला पहला ब्रांड नहीं होगा।

रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि यह शाओमी स्मार्टफोन एक अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा के साथ भी आ सकता है। हालांकि रिपोर्ट में यह एक दावा नहीं है, बल्कि केवल अनुमान मात्र है, लेकिन इसमें 2019 के एक प्रोटोटाइप का हवाला दिया गया है, जिसमें कंपनी ने एक अंडर-डिस्प्ले कैमरे के साथ एक स्मार्टफोन दिखाया था। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि शाओमी कभी भी इस पेटेंट डिज़ाइन का किसी व्यावसायिक प्रोडक्ट पर इस्तेमाल करेगी या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »