Xiaomi Mix Fold 3 आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 4800mAh बैटरी से होगा लैस

Xiaomi Mix Fold 3 में 8.02-इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2k और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

Xiaomi Mix Fold 3 आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 4800mAh बैटरी से होगा लैस

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mix Fold 3 में 8.02-इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix Fold 3 में 8.02-इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी।
  • Xiaomi Mix Fold 3 में 4,800mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Xiaomi Mix Fold 3 में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 SoC के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi Mix Fold 3 अगस्त 14 यानी आज लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी के सीईओ ने मिक्स फोल्ड 3 को एक वीडियो में रिवील किया है। इसमें फोन का रियर लेदर पैनल के साथ दिखाई दे रहा है और कैमरा मोड का इस्तेमाल कर वीडियो में टाइम-लैप्स दिखाया गया है। यहां हम आपको Xiaomi Mix Fold 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

पोस्ट में,Lei Jun ने पहला प्रोडक्ट एक्सपीरियंस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के अनुसार, स्मार्टफोन की बिल्ड स्लिम लग रही है और फोन पतला और हल्का दिखाई पड़ रहा है। लेदर का रियर पैनल फोन को प्रीमियम फील दे रहा है। इसी के साथ, Lei Jun ने कैमरा फंक्शन को भी टेस्ट किया है और इसे दिलचस्प तरीके से दिखने के लिए टाइम-लैप्स शूट किया है । वीडियो से मिक्स फोल्ड 3 की कैमरा क्वालिटी का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। टीजर की मदद से, Lei Jun ने यह साबित किया है कि यह फोल्डेबल फोन कुछ खास जरूर लेकर आने वाला है। पहले आई रिपोर्ट्स से Mix Fold 3 की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। 


Xiaomi Mix Fold 3 के स्पेसिफिकेशन्स


Xiaomi Mix Fold 3 में 8.02-इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2k और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 SoC के साथ आ सकता है और इसे बैकअप देने के लिए फोन में 4,800mAh की बैटरी के साथ 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Xiaomi ने एक टेस्ट रन किया जिसमें Mix Fold 3 को उन्होंने वाइट स्क्रीन के साथ ऑन रखा। इस टेस्ट में डिवाइस की बैटरी 8 घंटे और 20 मिनट तक चली। यही पिछले वर्जन से 52% ज्यादा है। डिवाइस में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 3.2x पोर्ट्रेट लेंस मिलेगा। इस इवेंट में शाओमी पैड 6 मैक्स और रेडमी K60 अल्ट्रा को भी लॉन्च किया जा सकता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.02 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2160x1914 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »