Xiaomi Mijia 256L रेफ्रिजरेटर लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में 137 लीटर की कैपेसिटी है, जिसमें 81 फ्रीजर कंपार्टमेंट और 38 लीटर ग्रीनहाउस के लिए है।

Xiaomi Mijia 256L रेफ्रिजरेटर लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: JD.com

Xiaomi Mijia 256L में एंटीबैक्टीरियल रेट 99.99% है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में 137 लीटर की कैपेसिटी है।
  • Xiaomi Mijia 256L की कीमत 1,699 yuan (लगभग 19,530 रुपये) है।
  • Xiaomi का दावा है कि इसकी एंटीबैक्टीरियल रेट 99.99% है।
विज्ञापन
Xiaomi ने नया थ्री-डोर रेफ्रिजरेटर Mijia 256L चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। Mijia 256L की कैपेसिटी 256-लीटर है, जिसमें एयर कूल्ड, फोर्स्ट फ्री रेफ्रिजरेशन सिस्टम मिलता है। यह स्लीक डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia 256L के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia 256L की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia 256L की कीमत 1,699 yuan (लगभग 19,530 रुपये) है। उपलब्धता के मामले में इस रेफ्रिजरेटर की प्री सेल JD.com पर शुरू होगी।


Xiaomi Mijia 256L Refrigerator के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में 137 लीटर की कैपेसिटी है, जिसमें 81 फ्रीजर कंपार्टमेंट और 38 लीटर ग्रीनहाउस के लिए है। ग्रीनहाउस (मिडिल) कंपार्टमेंट का इस्तेमाल फलों, सब्जियों और अन्य वस्तुओं को स्टोर करने के लिए किया जा सकता है जिनके लिए एक खास तापमान सेटिंग की जरूरत होती है। इसकी तापमान सीमा 20~5°C है और इसे यूजर्स द्वारा एडजेस्ट किया जा सकता है। रेफ्रिजरेटर सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल और ओडोर-फ्री मॉड्यूल से भी लैस है जो कि महक को प्रभावी तरीके से एबसोर्ब और डिकम्पोज कर सकता है। 

Xiaomi का दावा है कि इसकी एंटीबैक्टीरियल रेट 99.99% है। यह फूड को समान रूप से फ्रेश रखने के लिए 360° सर्कुलेटिंग एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करता है। रेफ्रिजरेटर 5 तापमान सेंसिंग प्रोब्स के साथ आता है। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर में कई स्मार्ट फीचर्स हैं। इसे Mijia ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे यूजर्स रेफ्रिजरेटर मोड और तापमान को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। यह Xiaomi के वॉयस असिस्टेंट Xiao Ai का भी सपोर्ट करता है, जो यूजर्स को आवाज के जरिए रेफ्रिजरेटर को कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »