शाओमी मी नोट 2 की लीक तस्वीर से हुआ डुअल कर्व्ड डिस्प्ले का खुलासा

शाओमी मी नोट 2 की लीक तस्वीर से हुआ डुअल कर्व्ड डिस्प्ले का खुलासा
विज्ञापन
शाओमी मी नोट को लेकर पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। शाओमी मी नोट 2 को 5 सितंबर को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आ चुकी है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एक टीज़र भी जारी किया था। हाल ही में शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट की तस्वीरें लीक हुईं थी। और अब मी नोट 2 की तस्वीरें लीक हो गई हैं।

अब शाओमी मी नोट 2 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में डुअल कर्व्ड डिस्प्ले पैनल होगा। लीक तस्वीर में गोल होम बटन के लिए एक छेद देखा जा सकता है। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड होगा। इसके अलावा, सबसे ऊपर बायें कोने में मी लोगो भी देखा जा सकता है।

एक पुरानी रिपोर्ट में मी नोट 2 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाने की खबर आई थी। शाओमी के इस आने वाले फैबलेट के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक चुके हैं। इस फैबलेट को फ्लैट और एज दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। अब तक लीक हुई जानकारियों से पता चलता है कि मी नोट 2 में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, 4000 एमएएच की बैटरी, फास्ट चार्ज़िंग सपोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3डी टच डिस्प्ले होंगे।
 

चीन के एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया था कि शाओमी मी नोट 2 के 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) होगी। टॉप एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) होगी।

हम साफ कर दें कि अभी तक शाओमी की ओर इस स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में कयासों पर पूरी तरह से विश्वास करना गलत होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, xiaomi mi note 2, xiaomi mi note 2 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »