शाओमी मी मिक्स 2एस का कैमरा होगा बहुत 'समझदार'

शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस कैमरा होगा। यह जानकारी कंपनी की ओर से जारी किए गए टीज़र से सामने आई है।

शाओमी मी मिक्स 2एस का कैमरा होगा बहुत 'समझदार'
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस?
  • हैंडसेट 27 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है
  • अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फोन में एआई कैमरा फीचर होगा
विज्ञापन

शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस कैमरा होगा। यह जानकारी कंपनी की ओर से जारी किए गए टीज़र से सामने आई है। हैंडसेट 27 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। शाओमी ने नई टीज़र तस्वीर जारी कर 'ताली बजाते हुए हाथ' दिखाए हैं। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फोन में एआई कैमरा फीचर होगा। नया टीज़र, उस वीडियो टीज़र के ठीक बाद सामने आया है, जिसमें फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर  होने की जानकारी दी गई थी।

टीज़र तस्वीर में दिख रही तालियों को लेकर चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर बताया गया है कि हैंडसेट में हाई-स्पीड वीडियोग्राफी का अनुभव दिया जाएगा। यह 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का भी इशारा दे रहा है। साथ ही फोन के 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर स्लो-मोशन का मज़ा देने की भी चर्चा तेज़ है। हालांकि, यह सैमसंग एस9 के स्लो मोशन फीचर को टक्कर तो नहीं देगा लेकिन यूज़र को पहली बार शाओमी के फोन में यह आनंद उठाने का मौका मिल सकता है। एंड्रॉयड फ्लैगशिप में पिक्सल 2एक्सएल से इसका मुकाबला ज़रूर होगा।

xiaomi

अगर यह फीचर स्लो-मोशन नहीं हुआ तो ताली बजाकर ऑटो-फोकस की सुविधा कंपनी दे सकती है। नया ऑटो-फोकस फीचर आगामी फोन के पिछले वर्ज़न मी मिक्स 2 से तेज़ होगा। हाल में लीक हुई जानकारी में सामने आया था कि कस्टम रोम दिए जाने के चलते इसमें सोनी आईएमएक्स63 इमेज सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। सेंसर आखिरी बार ज़ेनफोन 5ज़ेड में देखा गया था। इसमें 12 मेगापिक्सल का रिजॉल्यूशन था और कैमरा फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस तकनीक से लैस था। हाल में लीक हुई नई टीज़र तस्वीर के मुताबिक, फोन में एआई कैमरा के कुछ फीचर से पर्दा उठा है। इनमें नए ब्यूटिफिकेशन मोड और टेक्सट व तस्वीर रिकग्निज़न क्षमताएं शामिल हैं।

अफवाहों की मानें तो मी मिक्स 2एस में 5.99 इंच का डिस्प्ले होगा। रैम 8 जीबी होंगे। इसमें 12 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। फोन में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 4400 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग तकनीक होने की भी बात सामने आ रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि इस हैंडसेट में आईफोन एक्स जैसा नॉच भी दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Mi MIX 2S
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »