Xiaomi Mi Max 2 भारत में 18 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपने एक और स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर ली है। Xiaomi के नए स्मार्टफोन को 18 जुलाई को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 11 जुलाई 2017 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के नए स्मार्टफोन को 18 जुलाई को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए 'बिग इज़ बैक' टैग का इस्तेमाल किया है
  • iaomi Mi Max 2 को मई महीने में चीन में लॉन्च किया गया था
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपने एक और स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर ली है। Xiaomi के नए स्मार्टफोन को 18 जुलाई को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए 'बिग इज़ बैक' के टैग का इस्तेमाल किया है। यह इशारा करता है कि कंपनी भारतीय मार्केट में शाओमी मी मैक्स 2 को लॉन्च करेगी। याद रहे कि Xiaomi  Mi Max 2 को मई महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। शाओमी इंडिया की रणनीति पर गौर करें तो संभव है कि इसकी बिक्री 23 जुलाई से शुरू हो। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Xiaomi  Mi Max 2 कंपनी के लोकप्रिय शाओमी मी मैक्स फैबलेट का अपग्रेड है। चीनी मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये)। भारत में भी कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। बता दें कि शाओमी मी मैक्स को भारत में 2016 के जून महीने में लॉन्च किया था। इसके दो वेरिएंट उतारे गए थे और इनकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement
 

शाओमी मी मैक्स का टीज़र
Photo Credit: शाओमी इंडिया ट्विटर

Xiaomi Mi Max 2 में पुराने वेरिएंट की तरह 6.44 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जो इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। बड़े स्क्रीन के अलावा शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज में शाओमी मी मैक्स 2 दो विकल्प के साथ आएगा- 64 जीबी और 128 जीबी।

Xiaomi Mi Max की तरह शाओमी मी मैक्स 2 में फुल मेटल बॉडी है। इसमें चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले पैनल पर दिए गए हैं। शाओमी मी मैक्स 2 फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है।
Advertisement

शाओमी मी मैक्स 2 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ सपोर्ट और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी ने बताया है कि मी मैक्स 2 में वही प्राइमरी इमेज सेंसर होगा जो हमें शाओमी मी 6 में देखने को मिला था। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks and solid build quality
  • Battery life is impressive
  • Overall performance is decent
  • Quick charging support
  • Bad
  • Too bulky for any pocket
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.