शाओमी मी मैक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी मैक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में अपने 6,44 इंच डिस्प्ले वाले मी मैक्स फैबलेट को लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी मैक्स के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाला वेरिएंट 19,999 रुपये में मिलेगा। शाओमी इंडिया ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 6 जुलाई से कंपनी की साइट पर उपलब्ध होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

याद रहे कि शाओमी ने पिछले महीने ही फैबलेट मी मैक्स को चीन में लॉन्च किया था। चीन में शाओमी मी मैक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। भारत में  3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाले वेरिएंट को नहीं पेश किया गया है।

शाओमी मी मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी मी मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Max, Xiaomi Mi Max Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  3. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  4. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  5. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  6. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  7. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  8. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  9. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  10. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »