Xiaomi Mi A1 को मिल रहा है बेहद ही अहम अपडेट

शाओमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 को अपडेट मिल रहा है। इस अपडेट के बाद शाओमी मी ए1 को नवंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2017 18:10 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 को अपडेट मिल रहा है
  • शाओमी मी ए1 को नवंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल गया है
  • कई मी ए1 यूज़र ने एक्सडीए डेवलपर्स फोरम पर स्क्रीनशॉट साझा किया
शाओमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 को अपडेट मिल रहा है। इस अपडेट के बाद शाओमी मी ए1 को नवंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल गया है। कई रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट को अलग-अलग मार्केट में Xiaomi Mi A1 यूज़र के लिए रोल आउट कर दिया गया है।

कई मी ए1 यूज़र ने एक्सडीए डेवलपर्स फोरम पर स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसमें नए अपडेट का नोटिफिकेशन दिख रहा है। अपडेट पॉप अप से साफ है कि फोन को नवंबर 2017 का सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है। यह अपडेट गूगल का है जिससे सिक्योरिटी और मजबूत होगी व कमियां दूर हो जाएंगी।
Advertisement


अपडेट के बाद मी ए1 की परफॉर्मेंस और बेहतर होने का दावा किया गया है। इसके अलावा डिवाइस और स्टेबल हो जाएगा। फोरम में अपडेट नोटिफिकेशन के दो किस्म की तस्वीरें सामने आईं हैं। कुछ मी ए1 यूज़र की तस्वीरों से पता चलता है कि अपडेट 467 एमबी का है तो कुछ यूज़र 1 जीबी से ज़्यादा बड़ी फाइल का अपडेट पा रहे हैं। अफसोस कि इस फोन के लिए जारी यह अपडेट एंड्रॉयड ओरियो का नहीं है। शाओमी मी ए1 की मार्केटिंग बहुत दिनों से "created by Xiaomi and powered by Google" डिवाइस के तौर पर होती रही है। नए अपडेट के बाद कम से कम कंपनी अपने दावे पर तो बरकरार है।
Advertisement

अभी शाओमी ने हाल ही में अपने मी ए1 हैंडसेट का रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। इसकी कीमत भी 14,999 रुपये है। बता दें कि शाओमी ने सितंबर में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। Mi A1 (रिव्यू)  स्मार्टफोन के लिए शाओमी ने गूगल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  3. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  4. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  5. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  6. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  7. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  8. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  9. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.