Xiaomi Mi A1 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई, एफएम रेडियो और डुअल वीओएलटीई के लिए भी आया सपोर्ट

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Mi A1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। बता दें कि, शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2018 18:07 IST
ख़ास बातें
  • एफएम रेडियो और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट मिला Mi A1 को
  • शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
  • गूगल के एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म का नया चेहरा है Xiaomi Mi A1

Xiaomi Mi A1 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई, एफएम रेडियो और डुअल वीओएलटीई के लिए भी आया सपोर्ट

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Mi A1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। बता दें कि, शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस माह के शुरुआत में कुछ Xiaomi Mi A1 यूजर्स ने नोटिस किया था कि उन्हें एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने लगा है। कुछ समय पहले रिपोर्ट किए अपडेट की तुलना में शाओमी द्वारा जारी नए अपडेट का वर्जन नंबर अलग है।

शाओमी मी ए1 को मिले नए अपडेट का वर्जन नंबर PKQ1.180917.001.V10.0.3.0.PDHMIFK है और फाइल साइज 1069.1एमबी है। जब कि पिछले अपडेट का वर्जन नंबर V10.0.2.0 और इसका साइज 1074.9 एमबी था। अपडेट के साथ Mi A1 को एफएम रेडियो, अडैप्टिव बैटरी और ब्राइटनेस, जेस्चर नेविगेशन और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि जब स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था कि तो इसमें एफएम रेडियो और डुअल वोल्ट सपोर्ट की सुविधा मौजूद नहीं थी।
Advertisement

अगर आपके पास भी Mi A1 स्मार्टफोन मौजूद है लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > Software updates > Check for Updates में जाकर अपडेट की जांच करें। जिन यूजर्स ने अपनी डिवाइस को V10.0.2.0 में अपडेट किया था उन्हें नेटवर्क और फिंगरप्रिंट सेंसर स्वाइप जेस्चर फीचर गायब की समस्या आ रही थी। नए अपडेट के साथ पुराने बग को भी फिक्स किया गया है।
 

शाओमी मी ए1 के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे।
Advertisement

अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi A1, Android Pie, Xiaomi Mi A1 Pie Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.