Xiaomi Mi A2 की पहली सेल आज, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी मी ए2 की बिक्री Amazon, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, Mi Home और Mi पार्टनर स्टोर पर होगी।

Xiaomi Mi A2 की पहली सेल आज, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है Xiaomi Mi A2
  • Mi A2 आज से होगा ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध
  • शाओमी मी ए2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होगी
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी मी ए2 की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, Mi Home और Mi पार्टनर स्टोर पर होगी। याद करा दें कि Mi A2 को जुलाई 2018 में स्पेन में लॉन्च किया गया था। Mi A2 भारत में पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया गया है। 9 अगस्त से शाओमी मी ए2 की प्री-बुकिंग शुरू हुई थी। मी ए2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है जो बेहतर हार्डवेयर, डिजाइन और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। Xiaomi Mi A2 का डिजाइन थोड़ा अलग है, स्टॉक एंड्रॉयड से लैस मी ए2 में पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा। Mi A1 का अपग्रेड वर्जन है शाओमी मी ए2।
 

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी मी ए2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर और मी के अधिकृत रिटेल स्टोर में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर की बात करें इस फोन के ग्राहकों को Reliance Jio की ओर से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 4.5 टीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।
 


Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। यह हैंडसेट 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आएगा।

इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi A2, Mi A2 sale, Xiaomi Mi A2 review, Mi A1
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »