• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi A1, OnePlus 5T समेत इन स्मार्टफोन से निकलता है सबसे ज्यादा रेडिएशन: रिपोर्ट

Xiaomi Mi A1, OnePlus 5T समेत इन स्मार्टफोन से निकलता है सबसे ज्यादा रेडिएशन: रिपोर्ट

एक लिस्ट सामने आई है जिसमें उन हैंडसेट के नाम शुमार हैं जिनसे सबसे ज्यादा रेडिएशन निकलता है।

Xiaomi Mi A1, OnePlus 5T समेत इन स्मार्टफोन से निकलता है सबसे ज्यादा रेडिएशन: रिपोर्ट

Xiaomi, OnePlus समेत इन स्मार्टफोन से निकलता है सबसे ज्यादा रेडिएशन: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • Xiaomi और OnePlus के 8 मॉडल हैं जिनसे निकलता है सबसे ज्यादा रेडिएशन
  • iPhone 7 और iPhone 8 से भी निकलता है सबसे ज्यादा रेडिएशन
  • Samsung Galaxy Note 8 से निकलता है सबसे कम रेडिशन
विज्ञापन
भारत में आए दिन नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। ग्राहकों में बजट स्मार्टफोन की काफी डिमांड है, ऐसे में जब भी ग्राहक नया बजट फोन खरीदते हैं तो उनका ध्यान केवल हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन पर जाता है। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि फोन से निकलने वाला रेडिएशन कितना खतरनाक होता है। जर्मन फेडलर ऑफिस ऑफ रेडिएशन प्रोटेक्शन द्वारा की गई रिसर्च के आकंड़े चौंकाने वाले हैं। हाल ही में जारी हुई लिस्ट में उन हैंडसेट के नाम शुमार हैं जिनसे सबसे ज्यादा रेडिएशन निकलता है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जर्मन फेडलर ऑफिस ऑफ रेडिएशन द्वारा दिए डेटा के आधार पर इस लिस्ट को Statista द्वारा संगृहित किया गया है। लिस्ट में उन 16 स्मार्टफोन के नाम हैं जिनसे सबसे अधिक रेडिशन निकलता है और इस लिस्ट में सबसे ऊपर Xiaomi और OnePlus ब्रांड के फोन हैं। Samsung फोन के नाम उस लिस्ट में है जिनसे कम रेडिशन निकलता है। Samsung Galaxy Note 8 का स्पेसिफिक अब्जॉर्प्शन रेट (SAR) 0.17 वाट प्रति किलोग्राम है।

सबसे पहले बात सबसे ज्यादा रेडिशन करने वाले स्मार्टफोन की। Statista द्वारा पब्लिश लिस्ट में Xiaomi Mi A1 सबसे टॉप पर है, इसका स्पेसिफिक अब्जॉर्प्शन रेट (SAR) 1.74 वाट प्रति किलोग्राम है। OnePlus 5T दूसरे नंबर पर आता है इसका स्पेसिफिक अब्जॉर्प्शन रेट (SAR) 1.68 वाट प्रति किलोग्राम है। Mi Max 3 तीसरे नंबर पर है और इसका स्पेसिफिक अब्जॉर्प्शन रेट (SAR) 1.58 वाट प्रति किलोग्राम है।
 
8flr35l

Photo Credit: Statista

OnePlus 6T का स्पेसिफिक अब्जॉर्प्शन रेट (SAR) 1.55 वाट प्रति किलोग्राम है। 16 स्मार्टफोन की इस लिस्ट में केवल 8 हैंडसेट Xiaomi और OnePlus ब्रांड के हैं। लिस्ट में iPhone 7 का नाम भी शामिल है, इसका स्पेसिफिक अब्जॉर्प्शन रेट (SAR) 1.38 वाट प्रति किलोग्राम है। OnePlus 5 का स्पेसिफिक अब्जॉर्प्शन रेट (SAR) 1.39 वाट प्रति किलोग्राम है। इस लिस्ट में प्रीमियम मॉडल भी हैं जैसे कि Google Pixel 3 XL, Pixel 3 और Apple iPhone 8। इन सभी स्मार्टफोन से सबसे ज्यादा रेडिशन निकलता है।
 
9vi5e5j

Photo Credit: Statista

अब बात उन स्मार्टफोन की जिनसे कम रेडिशन निकलता है। इस लिस्ट में सैमसंग ब्रांड के कई मॉडल हैं, जैसे कि Samsung Galaxy Note 8, Galaxy A8 (2018), Galaxy S8+, Galaxy S7 Edge और Galaxy S9+। इसके अलावा इस लिस्ट में ZTE Axon Elite, LG G7 ThinQ, HTC U11 Life और Moto G5 Plus का नाम भी शामिल है। जर्मन फेडलर ऑफिस ऑफ रेडिएशन की वेबसाइट पर कंप्लीट डेटाबेस मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »