Xiaomi Mi A1 को फिर एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi Mi A1 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट को लेकर आ रही दिक्कत अब खत्म हो गई है। कंपनी ने बयान दिया है कि अपडेशन के बाद आ रही कमियां को दूर कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जनवरी 2018 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A1 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट को लेकर आ रही दिक्कत अब खत्म
  • Xiaomi के प्रवक्ता ने गैजट्स 360 को दी यह जानकारी
  • दो रियर कैमरे वाले शाओमी मी ए1 की कीमत है 13,999 रुपये
Xiaomi Mi A1 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट को लेकर आ रही दिक्कत अब खत्म हो गई है। कंपनी ने बयान दिया है कि अपडेशन के बाद आ रही कमियां को दूर कर दिया गया है। नया अपडेट OPR1.170623.026.8.1.10 नंबर के साथ आया है, जिसमें जनवरी 2018 का एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी है। दरअसल, शिकायतें मिल रही थीं कि शाओमी मी ए1 को अपडेट करने से फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है। इसके बाद कंपनी ने अपडेट की प्रक्रिया को अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया था।

Xiaomi के प्रवक्ता ने गैजट्स 360 को बताया, ''शाओमी मी ए1 के एंड्रॉयड अपडेट से संबंधित समस्याओं का समाधान हो गया है। इस नए वर्ज़न में पिछले वर्ज़न के कुछ बग्स ठीक किए गए हैं। हम Mi A1 के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम शाओमी के प्रशंसकों के सुझाव और धैर्य के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।''
Advertisement


आपको बता दें कि Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Mi A1 के लिए पिछले साल ही 31 दिसंबर को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट ज़ारी कर दिया था। हमने आपको पहले ही बताया है कि नए अपडेट का कोड नंबर OPR1.170623.026.8.1.10 है।  गूगल की ओर जा़री जनवरी 2018 का एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी इस अपडेट का ही हिस्सा है।
Advertisement

जिन ग्राहकों ने पिछले अपडेट को इंस्टाल कर लिया है, उनके लिए ये वर्जन 89 एमबी का है। अगर आपका स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चल रहा है, तो आपका अपडेट 1,112 एमबी का होगा। कहा जा रहा है कि इस नए अपडेट के बाद ग्राहकों को 'ब्लूटूथ के कारण बैटरी के डिस्चार्ज हो जाने, डायलर ऐप के रिस्पॉन्स न देने, अचानक फोन के रीबूट होने' जैसी दिक्कतें नहीं आएंगी। जानकारी मिली है कि नए अपडेट में सिम एचडी नोटिफिकेशन हट गया है और फिंगरप्रिंट सेंसर अब एक बार फिर गेस्चर को सपोर्ट करेगा।

पहले शाओमी मी ए1 के यूज़र की शिकायतें आ रही थीं कि फोन का कैमरा ऐप हैंग हो जाता है, फिंगरप्रिंट सेंसर और ऐप अचानक इनेक्टिव होने लगते हैं और लाइट सेंसर स्लो रिस्पॉन्स देने लगता है। इतना ही नहीं, लोगों की शिकायतें थीं कि ब्लूटूथ ऑन करने पर बैटरी की खपत ज़्यादा तेज़ी से होती है। कंपनी की तरफ से मी फोरम में यह भी कहा गया कि भारत में डायलर ऐप हैंग हो जाने की वजह मायजियो ऐप है। कंपनी ने प्रभावित यूज़र को सुझाव भी दिया कि या तो वे मायजियो ऐप को फोन से हटा दें या फिर 'डिसेबल टेलीफोन परमिशन कर दें'।
Advertisement

दिलचस्प बात ये कि शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड ओरियो अपडेट के साथ आने वाला कंपनी की मी सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। इस अपडेट के साथ Mi A1 यूजर्स पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, नए नोटिफिकेशन डॉट्स, बैकग्राउंड लिमिट्स, ऑटो फिल और स्मार्ट सेलेक्शन जैसे फीचर का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने ऐप आइकन्स में बदलाव किया है और दावा किया है कि इस अपडेट के बाद फोन पहले की तुलना में ज़्यादा तेज़ी से काम करेगा।
Advertisement

याद रहे कि भारत में Mi A1 स्मार्टफोन 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और वर्तमान में इसकी कीमत 13,999 रुपये है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android Oreo, Xiaomi, Xiaomi Mi A1, Xiaomi Mi A1 Android Oreo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  4. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.