Xiaomi Mi 9T का टीज़र ज़ारी, बिना नॉच वाले डिज़ाइन से होगा लैस

Xiaomi Mi 9 रेंज़ के नए स्मार्टफोन Mi 9T से संबंधित अब तक कई लीक सामने आए हैं लेकिन अब हाल ही में कंपनी ने एक टीज़र जारी किया है।

Xiaomi Mi 9T का टीज़र ज़ारी, बिना नॉच वाले डिज़ाइन से होगा लैस

Photo Credit: Twitter/Xiaomi

Xiaomi Mi 9T का टीज़र ज़ारी, बिना नॉच वाले डिज़ाइन से होगा लैस

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 9T का टीज़र ट्विटर पर हुआ जारी
  • शाओमी मी 9टी में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • Xiaomi ने इस सप्ताह जारी की थी नए मी 9 सीरीज़ फोन की फुल तस्वीर
विज्ञापन
Xiaomi Mi 9 रेंज़ के नए स्मार्टफोन Mi 9T से संबंधित अब तक कई लीक सामने आए हैं लेकिन अब हाल ही में कंपनी ने एक टीज़र जारी किया है। शाओमी ने नए Mi स्मार्टफोन से संबंधित सोशल मीडिया चैनल पर एक टीज़र को पोस्ट किया है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च तारीख से अभी पर्दा उठना बाकी है। Mi 9T स्मार्टफोन मौजूदा Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 ट्रांसपेरेंट एडिशन को ज्वाइन करेगा जिन्हें फरवरी में चीन में लॉन्च किया गया था।

गुरुवार को ट्विटर पर ऑफिशियल टीज़र इमेज़ को पोस्ट किया गया है जिससे Xiaomi Mi 9T में फुल-स्क्रीन की झलक देखने को मिल रही है। फोन के फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच या कट आउट नहीं है। तस्वीर में केवल फोन के फ्रंट पैनल पर ईयरपीस है। मी 9टी में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

तस्वीर पर "T" लिखा नज़र आ रहा है लेकिन Xiaomi ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर इस "T" शब्द का मतलब क्या है। ट्वीट में लिखा हुआ है कि यूज़र "T" शब्द के अर्थ का अनुमान लगाए।

Xiaomi ने हाल ही में ट्वीट करके एक तस्वीर को साझा किया था जिसमें फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश की झलक देखने को मिल रही है। कंपनी ने #PopUpInStyle का इस्तेमाल किया है जो इस बात का संकेत दे रहा है कि Xiaomi ब्रांड के इस आगामी फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Mi 9T में पतले बेजल वाला डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है तो वहीं दूसरी ओर स्टैंडर्ड Xiaomi Mi 9 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच है जिसमें फ्रंट कैमरा को जगह मिली है। नए मॉडल को मौजूदा मी 9 रेंज़ के हैंडसेट से अलग बनाने के मकसद से इसके हार्डवेयर में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में इस सप्ताह लॉन्च हुए Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को कुछ मार्केट में Mi 9T और Mi 9T Pro नाम से उतारा जा सकता है। लेकिन रेडमी के20 का डिज़ाइन आगामी Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के फोन से मिलता जुलता नहीं है। कुछ समय पूर्व Xiaomi Mi 9T को थाईलैंड में एनबीटीसी सर्टिफिकेशन और ताइवान में एनसीसी सर्टिफिकेशन मिला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi 9T, Xiaomi Mi 9T Pro, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »