Xiaomi Mi A2 दिखने में होगा Redmi Note 5 Pro जैसा, टीज़र वीडियो से हुआ खुलासा

Xiaomi का मिड रेंज Mi 6X स्मार्टफोन चीन में 25 अप्रैल को लॉन्च होगा। अब जब लॉन्च होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, फोन से जुड़ी नया प्रमोशनल वीडियो सामने आया है।

Xiaomi Mi A2 दिखने में होगा Redmi Note 5 Pro जैसा, टीज़र वीडियो से हुआ खुलासा

शाओमी मी ए2

ख़ास बातें
  • Xiaomi का मिड रेंज Mi 6X स्मार्टफोन चीन में 25 अप्रैल को देगा दस्तक
  • फोन से जुड़ी नया प्रमोशनल वीडियो सामने आया
  • फोन से जुड़ी कई जानकारियां पहले ही हो चुकी हैं लीक
विज्ञापन
Xiaomi का मिड रेंज Mi 6X स्मार्टफोन चीन में 25 अप्रैल को लॉन्च होगा।  अब जब लॉन्च होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, फोन से जुड़ी नया प्रमोशनल वीडियो सामने आया है। बता दें कि इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं। यहां तक कि पुष्टि की जा चुकी है कि भारत में यह हैंडसेट Mi A2  नाम से आएगा। नए प्रमोशनल वीडियो में मी6एक्स देखा गया है, जिसका डिज़ाइन Redmi Note 5 Pro जैसा होगा।

यह वीडियो थर्ड पार्टी चैनल द्वारा पोस्ट किया गया है। इस पर नज़र पड़ी है ITHome की। 18 सेकेंड के इस वीडियो में अंदाज़ा लगाया गया है कि नया मी 6एक्स कैसा होगा। वीडियो के हिसाब से कहा जा सकता है कि यह मिड रेंज फोन होगा, जो दिखने में रेडमी नोट 5 प्रो जैसा होगा। इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें फुल स्क्रीन डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वीडियो में फोन के 4 वेरिएंट - रेड, ब्लैक, गोल्ड और ब्लू में देखा गया है। उम्मीद है कि इस हैंडसेट का रोज़ गोल्ड वेरिएंट लॉन्च इवेंट में दस्तक देगा।

इसके अलावा टीज़र वीडियो में दोबारा 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखा गया है। हाल में अफवाह आई थी कि दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल होगा, जो डुअल कैमरे का हिस्सा होगा। फ्रंट में Mi 6X में दिया जा सकता है 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 376 सेंसर।

हार्डवेयर की बात करें तो Mi 6X में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जाएगा। उम्मीद है कि फोन 4 व 6 जीबी वेरिएंट विकल्प में आएगा। साथ ही स्टोरेज के विकल्प हो 32 जीबी, 64 जीबी व 128 जीबी हो सकते हैं। स्मार्टफोन के एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा, जिसके टॉप पर मीयूआई 9 होगा। फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद हो सकती है 2910 एमएएच की बैटरी। प्रमोशनल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »