शाओमी मी 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2017 12:20 IST
शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी 6 के 2017 की पहली छमाही में लॉन्च होने की ख़बरें पिछले कई हफ्तों से आ रही हैं। एक नए लीक में लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी का दावा किया गया है।

एक चाइनीज़ रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी मी 6 के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। एक वेरिएंट में फ्लैट स्क्रीन जबक दूसरे में डुअल-कर्व्ड स्क्रीन होगा जिसे मी 6 प्रो नाम दिया जा सकता है। रेगुलर मी6 और कर्व्ड डिस्प्ले वेरिएंट के बीच सबसे बड़ा फर्क रैम के अलावा स्क्रीन का है। मी 6 में 4 जीबी रैम और 128 जीबी बिल्ट-इन स्टोरेज हो सकती है जबकि मी6 प्रो में 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है। नई रिपोर्ट में मी 6 वेरिएंट में एक फिज़िकल होम बटन हो सकता है जिसमें बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा मी 6 सीरीज़ की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप का होना। हालांकि, कैमरे के बारे में और जानकारी मिलना अभी बाकी है।
Advertisement

इससे पहले हुए लीक के अनुसार, मी 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। और फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इस हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी होने का भी पता चला है।

कीमत की बात करें तो रेगुलर मी 6 की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) जबकि डुअल कर्व्ड डिस्प्ले वाले वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) हो सकती है।
Advertisement

एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी मी 6 का उत्पादन बड़े स्तर पर शुरू हो चुका है। कंपनी फ्लैट स्क्रीन वेरिएंट में एलसीडी पैनल जबकि डुअल-कर्व्ड स्क्रीन वेरिएंट के लिए ओलेड स्क्रीन का इस्तेमाल कर रही है.
Advertisement

भारत में, शाओमी द्वारा अपना नया रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 19 जनवरी को लॉन्च करने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 6, Mobiles, Android, Xiaomi, Xiaomi Mi 6 Launch Date

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.