शाओमी एमआई 5 की कीमत लीक, ई-कॉमर्स साइट ने किया फोन को लिस्ट

शाओमी एमआई 5 की कीमत लीक, ई-कॉमर्स साइट ने किया फोन को लिस्ट
विज्ञापन
शाओमी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन हो सकता है। अब एक ई-कॉमर्स रिटेलर ने शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने से पहले अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इससे हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत का खुलासा हुआ है।

ओप्पोमार्ट की लिस्टिंग को सही माना जाए तो शाओमी एमआई 5 बेहतरीन हार्डवेयर से लैस स्मार्टफोन होगा। शाओमी एमआई में 5.5 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 4 जीबी का रैम। इसके 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किए जाएंगे।

ई-कॉमर्स साइट की लिस्टिंग से सार्वजनिक हुए अन्य स्पेसिफिकेशन में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3800 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। जानकारी दी गई है कि यह प्रोफेशनल हाई-फाई सिस्टम स्पीकर से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड एमआईयूआई 7 पर चलेगा।
 
xiaomi mi 5 oppomart

लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि इस हैंडसेट की रिटेल प्राइस 599 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) होगी। प्रोडक्ट को फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक टैग के साथ लिस्ट किया गया है। यह भी साफ नहीं है कि लिस्टिंग में 16  जीबी वाले वेरिएंट का ज़िक्र है या किसी अन्य वेरिएंट का। यह बात भी गौर करने वाली है कि ओप्पोमार्ट पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता। इस ऑनलाइन शॉपिंग साइट ने एमआई 4 को 499 डॉलर की रिटेल प्राइस, क्यूएचडी डिस्प्ले और 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया था। जो पूरी तरह से सच नहीं निकला।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, एमआई में होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा। इस हैंडसेट को 21 जनवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  3. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  4. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  5. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  6. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  7. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  8. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  10. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »