Xiaomi Mi Mix 3 में होंगे 24 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे

Xiaomi 25 अक्टूबर को चीन में आयोजित इवेंट के दौरान Mi Mix 3 को लॉन्च करेगी। मी मिक्स 3 लॉन्च इवेंट पास आते ही शाओमी ने अपने आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है।

Xiaomi Mi Mix 3 में होंगे 24 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए Xiaomi Mi Mix 3 के फ्रंट पैनल पर होंगे दो सेंसर
  • शाओमी मी मिक्स 3 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • 10 जीबी रैम वाला हो सकता है शाओमी मी मिक्स 3
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi 25 अक्टूबर को चीन में आयोजित इवेंट के दौरान Mi Mix 3 को लॉन्च करेगी। मी मिक्स 3 लॉन्च इवेंट पास आते ही शाओमी ने अपने आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, Xiaomi Mi Mix 3 में 24 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे के साथ कैमरा स्लाइडर (मैनुअल मौजूद रहेगा। बता दें कि कैमरा स्लाइडर में सेल्फी लाइट है। इसके अतिरिक्त टीजर से सामने आई तस्वीर में दिख रहा है कि मी मिक्स 3 स्मार्टफोन में नॉच को जगह नहीं मिली पाई है। एक बार फिर Xiaomi ने अपने प्रीमियम हैंडसेट में फुल स्क्रीन डिस्प्ले का ही इस्तेमाल किया है।

यह जानकारी शाओमी के आधिकारिक Weibo अकाउंट पर मौजूद पोस्ट से सामने आई है। हाल ही में कंपनी द्वारा जारी किए टीजर ने इस बात को कंफर्म किया था कि हैंडसेट 5 जी कनेक्टिविटी और 10 जीबी रैम वाला फोन होगा। Weibo पर एक टिप्सटर ने Xiaomi Mi Mix 3 की कथित वास्तविक तस्वीर को शेयर किया था। यह तस्वीर शाओमी द्वारा जारी टीजर से मिलती जुलती है। पोस्ट में GIF का भी इस्तेमाल किया गया है जो मैनुअल कैमरा स्लाइडर का संकेत देता है।
 

Xiaomi Mi Mix 3 की कथित कीमत

शाओमी का शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसकी कीमत 510 डॉलर (करीब 37,500 रुपये) होगी। फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 555 डॉलर (करीब 40,800 रुपये), 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 600 डॉलर (करीब 44,100 रुपये) और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 645 डॉलर (करीब 47,400 रुपये) में बेचा जाएगा। 10 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत अभी लीक नहीं हुई है।
 

Xiaomi Mi Mix 3 के कथित स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Mix 3 में सैमसंग के क्वाडएचडी+ एमोलेड पैनल दिए जाने की उम्मीद है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 10 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और 24 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वैसे, सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा लॉन्च इवेंट में हो जाएगा। उम्मीद है कि मी मिक्स 3 गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »