Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन 28 दिसंबर को होगा लॉन्च, ये हो सकती हैं खूबियां

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi Mi 11 की चीन में कीमत 3,999 चीनी युआन और 4,499 चीनी युआन (लगभग 45,100 रुपये और 50,700 रुपये) के बीच हो सकती है।

Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन 28 दिसंबर को होगा लॉन्च, ये हो सकती हैं खूबियां

Xiaomi Mi 11 के साथ Mi 11 Pro के लॉन्च होने की भी संभावना है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 11 के साथ Mi 11 Pro के लॉन्च होने की भी संभावना है
  • अघोषित Snapdragon 888 के साथ आने वाला पहला शाओमी फोन होगा मी 11
  • हाल के कुछ दिनों में कई स्पेसिफिकेशन्स के साथ कीमत भी हो चुकी है लीक
विज्ञापन
Xiaomi Mi 11 के लॉन्च की तारीख सामने आ चुकी है। अगली पीढ़ी का शाओमी फ्लैगशिप सोमवार, 28 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है। Xiaomi ने मंगलवार को Weibo पर एक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया। आगामी स्मार्टफोन के हाल ही में लॉन्च हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। अफवाहों में मी सीरीज फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही समाने आ चुके हैं। इसके अलावा, Mi 11 गीकबेंच पर भी कथित तौर पर लिस्ट हुआ है। इसके अलावा Mi 11 के साथ Mi 11 Pro के आने की भी संभावना है। दोनों फोन में समान डिज़ाइन होने की भी खबर है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले और ग्लास बैक शामिल है।
 

Xiaomi Mi 11 launch details

आधिकारिक वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi Mi 11 को 28 दिसंबर को शाम 7:30 सीएसटी एशिया (भारत में शाम 5 बजे) चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि नियमित Mi 11 के साथ Mi 11 Pro लॉन्च होगा या नहीं। मी 11 के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा होनी अभी बाकी है।
 
xiaomi
 

Xiaomi Mi 11 price (expected)

Xiaomi Mi 11 की कीमत भी अगले हफ्ते होने वाले लॉन्च के समय ही घोषित की जाएगी। हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन की चीन में कीमत 3,999 चीनी युआन और 4,499 चीनी युआन (लगभग 45,100 रुपये और 50,700 रुपये) के बीच हो सकती है। उस रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया था कि Mi 11 Pro ​को चीन में ​5,299 चीनी युआन और 5,499 चीनी युआन (लगभग 60,000 रुपये और 62,000 रुपये) के बीच लॉन्च किया जाएगा।
 

Xiaomi Mi 11 specifications (expected)

इस महीने की शुरुआत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट 2020 में, सीईओ लेई जून ने Xiaomi Mi 11 को स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आने वाला कंपनी के पहले फोन के रूप में घोषित किय था। नए फोन के बारे में अन्य जानकारियां अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं। फिर भी, अफवाहों के अनुसार, फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6 इंच का क्यूएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आने की भी अफवाह है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 5-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर होगा।

बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर एक मॉडल नंबर Xiaomi M2011K2C के साथ नई लिस्टिंग देखी गई। यह मॉडल नंबर कथित Redmi K40 के साथ जुड़ा था, हालांकि इसे कुछ समय के लिए Mi 11 के साथ भी जोड़ा गया। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन एंड्रॉयड 11 पर चलेगा और 12 जीबी रैम के साथ आएगा।

Xiaomi Mi 11 में Mi 10 सीरीज़ की तरह होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन को भी बरकरार रखे जाने की संभावना है। आप इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और पतले बेज़ेल्स की भी उम्मीद कर सकते हैं, जैसा कि इस हफ्ते की शुरुआत में लीक हुए स्क्रीन प्रोटेक्टर ने सुझाया था।

शाओमी द्वारा मी 11 में 55W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 2,390mAh की बैटरी शामिल करने की भी अफवाह है। फोन के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले चार्जर के साथ आने की संभावना है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  5. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  6. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  8. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  9. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  10. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »