Redmi Note 9 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार

Redmi Note 9 की ओपन सेल अभी शाओमी की वेबसाइट पर शुरू हुई है। Xiaomi ने गैजेट्स 360 को बताया है कि जल्द ही फोन की ओपन सेल अमेज़न इंडिया पर भी शुरू हो जाएगी।

Redmi Note 9 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है
  • रेडमी नोट 9 में क्वाड कैमरा सेटअप है
  • Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Redmi Note 9 को भारत में ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Xiaomi ने इसका ऐलान बुधवार को अपनी वेबसाइट पर एक बैनर लाइव करके किया। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने करीब दो महीने पहले ही रेडमी नोट 9 को भारतीय मार्केट में उतारा था। अब तक यह स्मार्टफोन फ्लैश सेल में उपलब्ध रहा है। अहम खासियतों की बात करें तो Redmi Note 9 होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन में यूज़र्स को 6 जीबी तक रैम मिलेगा।
 

Redmi Note 9 open sale details, availability

रेडमी नोट 9 की ओपन सेल अभी शाओमी की वेबसाइट पर शुरू हुई है। Xiaomi ने गैजेट्स 360 को बताया है कि जल्द ही फोन की ओपन सेल अमेज़न इंडिया पर भी शुरू हो जाएगी। Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर एक बैनर को लाइव करके ओपन सेल के बारे में बताया है। कंपनी ने Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को भी ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया था।


Redmi Note 9 price in India

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे कंपनी 14,999 रुपये में बेच रही है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Redmi Note 9 में आपको एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पैबल ग्रे और स्कार्लेट रेड विकल्पों में मिलता है।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »