Xiaomi ने 2K OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया Xiaomi 14 Ultra

इस स्मार्टफोन की 5,300 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 23:28 IST
ख़ास बातें
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है
  • इसे स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है
  • कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया है। इसमें 6.73 इंच OLED TCL C8 डिस्प्ले दिया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 3x लिक्विड कूलिंग चैंबर दिया गया है। 

इसे 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी क्वाड कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-900 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi 14 Ultra की 5,300 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi 14 को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.36 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। 

इसकी Amazon और Flipkart पर बिक्री की जाएगी। इसके लिए इन ई-कॉमर्स साइट्स पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं। इसके साथ ही Xiaomi 14 को कंपनी की वेबसाइट के जरिए भी खरीदा जा सकेगा। देश में यह स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च होगा।  Xiaomi 14 सीरीज को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान 25 फरवरी को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा। पिछले वर्ष कंपनी ने इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज के Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra को देश में लॉन्च किए जाने की कम संभावना है। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi सबसे आगे है। कंपनी को Redmi 13C के साथ 5G सेगमेंट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में स्मार्टफोन लाने से बिक्री बढ़ाने में आसानी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.