Xiaomi का Redmi AirDots 2 ट्रू वायरलेस ईयरफोन लॉन्च, कीमत करीब 1,000 रुपये

अभी Redmi AirDots 2 की कीमत CNY 79 (लगभग 850 रुपये) तय की गई है। लेकिन यह दाम क्राउडफंडिंग प्रोग्राम के तहत है। क्राउडफंडिंग अवधि खत्म हो जाने के बाद इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को CNY 99 (लगभग 1,000 रुपये) की राशि का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 जुलाई 2020 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi AirDots 2 फिलहाल चीन में लॉन्च हुए हैं
  • रेडमी एयरडॉट्स 2 को फुल चार्ज होने में लगते हैं 1.5 घंटे
  • इसके चार्जिंग केस की बैटरी क्षमता 300 एमएएच की है

Redmi AirDots 2 सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध होंगे

Redmi AirDots ट्रू वायरलेस ईयरफोन क्राउडफंडिंग कैपेंन के जरिए चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह ईयरफोन Redmi AirDots और Redmi AirDots S का ही अपग्रेड वर्ज़न हैं। Redmi के एयरडॉट्स 2 ईयरफोन 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आए हैं, जिसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5.0 भी मिलेगा। इसमें एक-की कंट्रोल दिया गया है, जिसकी सहायता से आप कई टास्क को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे कॉल्स लेना, वॉयस एक्टिवेटिंग असिस्टेंट इत्यादि। ये ईयरफोन काफी हल्के हैं और सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध होंगे। ईयरफोन का चार्जिंग केस भी काफी कॉम्पेक्ट है, जिसे माइक्रो-यूएसबी के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
 

Redmi AirDots 2 price

अभी Redmi AirDots 2 की कीमत CNY 79 (लगभग 850 रुपये) तय की गई है। लेकिन यह दाम क्राउडफंडिंग प्रोग्राम के तहत है। क्राउडफंडिंग अवधि खत्म हो जाने के बाद इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को CNY 99 (लगभग 1,000 रुपये) की राशि का भुगतान करना होगा।

भारत समेत दूसरे बाजार में इनकी उपलब्धता को लेकर भी कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।
 

Redmi AirDots 2 specifications and features

रेडमी एयरडॉट्स 2 ईयरफोन 7.2mm ड्राइवर्स से लैस हैं और यह डीपीएस डिजिटल नॉयज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। जैसा कि हमने बताया, इस ईयरफोन में वन-की कंट्रोल दिया गया है, जो कई टास्क करने में मदद करता है। इसे आप म्यूज़िक को प्ले व पॉज़ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, कॉल उठाने व काटने के लिए कर सकते हैं और इस बटन को डबल टैप करने पर वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं। इस ईयरफोन का वज़न  4.1 ग्राम है और Xiaomi का दावा है कि इसकी 43एमएएच की बैटरी सिंगल चार्ज पर 4 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती है।
Advertisement

चार्जिंग केस के साथ रेडमी एयरडॉट्स 2 को लेकर दावा किया गया है कि यह 300 एमएएच बैटरी के साथ 12 घंटे तक आपका साथ देंगे। इस केस को माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ चार्ज किया जा सकता है। ईयरबड्स को फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे तक का समय लगता है, वहीं इसके केस को 2 घंटे का।

बेस्ट फिट के लिए बॉक्स में 3 अलग-अलग आकार के ईयरटिप्स शामिल किए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी एयरडॉट्स 2 में ब्लूटूथ वी5.0 दिया गया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह ब्लूटूथ 4.2 की तुलना में दोगुनी तेज़ी से डेटा ट्रांसफर करने का काम करता है। हालांकि, डिज़ाइन के मामले में यह ईयरफोन अपने पुराने वर्ज़न जैसा ही है। चार्जिंग केस में रेडमी ब्रांडिंग सबसे ऊपर की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.