Xiaomi ने लॉन्च किया नया ईयरफोन, कीमत 799 रुपये

Mi Dual Driver In-Ear Earphones को आप ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ शाओमी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Xiaomi ने लॉन्च किया नया ईयरफोन, कीमत 799 रुपये
ख़ास बातें
  • मी डुअल ड्राइवर इन-ईयर ईयरफोन्स रिमोट के साथ आता है
  • ईयरफोन की कनेक्टर पिन 90 डिग्री के क्लोज फिटिंग डिजाइन के साथ आती है
  • ईयरबड्स में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और पैसिव नॉयज़ कैंसिलेशन फीचर है
विज्ञापन
स्मार्टफोन की दुनिया में अपना लोहा मनवाने के बाद Xiaomi इन दिनों ऑडियो कैटेगरी को भी गंभीरता से ले रही है। अब कंपनी ने Mi Dual Driver इन-ईयर ईयरफोन्स को लॉन्च किया है। यह डुअल डायनामिक ड्राइवर और टेंगल फ्री ब्रैडेड केबल के साथ आता है। Xiaomi के लेटेस्ट ईयरबड्स में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और पैसिव नॉयज़ कैंसिलेशन फीचर है। अरामदायक अनुभव के लिए मी डुअल ड्राइवर इन-ईयर ईयरफोन्स मैगनेटिक सक्शन डिजाइन और एंटी-स्लिप एयरप्लग से साथ आता है। Mi Dual Driver In-Ear Earphones के लॉन्च के साथ भारतीय मार्केट में शाओमी के 5 अलग प्रकार के ईयरफोन मॉडल्स हो चुके हैं। इनकी कीमत 399 रुपये से शुरू होती है।
 

Mi Dual Driver In-Ear Earphones price in India

मी डुअल ड्राइवर इन ईयर ईयरफोन्स की कीमत भारत में 799 रूपये तय की गई है। इस ईयरफोन को आप ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ शाओमी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
 

Mi Dual Driver In-Ear Earphones specifications, features

शाओमी मी डुअल ड्राइवर इन-ईयर ईयरफोन आपको संतुलित ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए 10 एमएम और 8 एमएम ड्राइवर्स को साथ लाता है। कंपनी का दावा है कि ये दोनो ही ड्राइवर्स आपको कम डिस्टॉर्शन के साथ पूरा साउंड स्टेज उपलब्ध कराएगा, वो भी बेहतर बेस और क्रिस्प ट्रैबल के साथ। इस ईयरफोन की बनावट को लेकर दावा है कि यह स्क्रैच-प्रूफ और फिंगरप्रिंट रेसिसटेंट है।

मी डुअल ड्राइवर इन-ईयर ईयरफोन्स रिमोट के साथ आता है, जिसमें आपको ऑपरेट करने के लिए 3 बटन मिलेंगे। यूजर इस ईयरफोन में वॉयस असिस्टेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको प्ले या फिर पॉज़ बटन को थोड़े लम्बे वक्त तक दबाने की जरूरत पड़ेगी।

ईयरफोन की कनेक्टर पिन 90 डिग्री के क्लोज फिटिंग डिजाइन के साथ आती है। इसके अलावा इसमें ब्रैडिड केबल भी दिया गया है। वहीं, ईयरफोन को आसानी से स्टोर किया जा सके, इसके लिए फोन में मैगनेटिक सक्शन भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »