Disney की 100वीं एनिवर्सरी पर Xiaomi ने लॉन्च किया Civi 3 एडिशन स्मार्टफोन

इसकी स्पेशल पैकेजिंग, एक्सेसरीज और मिकी माउस का डिजाइन है। इसके यूजर इंटरफेस को डिज्नी की थीम पर कस्टमाइज किया गया है

Disney की 100वीं एनिवर्सरी पर Xiaomi ने लॉन्च किया Civi 3 एडिशन स्मार्टफोन

इसकी 4,500mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • इसकी स्पेशल पैकेजिंग, एक्सेसरीज और मिकी माउस का डिजाइन है
  • इसके यूजर इंटरफेस को भी डिज्नी की थीम पर कस्टमाइज किया गया है
  • इसे चीन में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने Civi 3 Disney 100th Anniversary Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी स्पेशल पैकेजिंग, एक्सेसरीज और मिकी माउस का डिजाइन है। इसके यूजर इंटरफेस को भी डिज्नी की थीम पर कस्टमाइज किया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Xiaomi Civi 3 के समान हैं। 

इस स्मार्टफोन को 12 GB + 512 GB के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसे चीन में लॉन्च किया गया है और इसका प्राइस CNY 2,899 (लगभग 33,500 रुपये) है। इसके बैक पैनल पर मिकी माउस की एक इमेज है जो 'Disney 100' लोगो के साथ हैंडसेट के सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की ओर इशारा कर रही है। इसके अलावा शाओमी की ओर से डिज्नी की थीम वाले फोन कवर, ईयरबड और फिटनेस ट्रैकर्स जैसी एक्सेसरीज भी लाई जा रही हैं। इस स्मार्टफोन के बॉक्स पर डिज्नी से जुड़े स्टीकर्स भी हैं। 

Xiaomi Civi 3 Disney Edition के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्शन मिलता है। यह ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8200 5G SoC से लैस है। कंपनी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इसकी 4,500mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Xiaomi Civi 3 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा  दिया गया है। इसके फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G, 5G, NFC, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3 और GPS शामिल हैं। डुअल सिम वीले इस  स्मार्टफोन में USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी ने भारत में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Dixon Technologies के साथ पार्टनरशिप की है। इससे पहले शाओमी ने भारत में वायरलेस ऑडियो डिवाइसेज बनाने की अपनी योजना का खुलासा किया था। शाओमी के लिए विदेश में भारत टॉप मार्केट हुआ करता था लेकिन देश में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, Xiaomi, Market, Disney, Security, Launch, Wifi, China, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »