• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी 'केंज़ो' को बेंचमार्क किया गया, रेडमी 3 स्मार्टफोन होने का अनुमान

शाओमी 'केंज़ो' को बेंचमार्क किया गया, रेडमी 3 स्मार्टफोन होने का अनुमान

शाओमी 'केंज़ो' को बेंचमार्क किया गया, रेडमी 3 स्मार्टफोन होने का अनुमान
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के एक नए स्मार्टफोन 'केंज़ो' को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। हैंडसेट को रेडमी 3 माना जा रहा है इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें एमएसएम8952 चिपसेट है जो ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी के रैम की ओर इशारा करता है। शाओमी 'केंज़ो' को एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ लिस्ट किया गया है। बेंचमार्क नतीजों की बात करें तो केंज़ो को सिंगल-कोर टेस्ट में 1561 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4541 मिले। अभी तक इस हैंडसेट के संबंध में सीमित जानकारी ही सामने आई है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में शाओमी के 'लिब्रा' कोड वाले स्मार्टफोन को बेंचमार्क पर लिस्ट किया गया था।  
 
xiaomi kenzo geekbench listing

रेडमी 3 के बेंचमार्क रिजल्ट उस वक्त पर लीक हुए हैं जब कंपनी का एमआई 5 स्मार्टफोन सुर्खियां बटोर रहा है। अब तक कंपनी के इस फ्लैगशिप डिवाइस की कई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं।

हाल ही में एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया था कि शाओमी अपने एमआई 5 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। एक की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,800 रुपये) होगी और दूसरे की 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये)। इस रिपोर्ट में एमआई 5 में प्रेशर सेंसेटिव टच स्क्रीन होने का भी दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि एक पुरानी रिपोर्ट में भी शाओमी एमआई5 में ऐप्पल के 3डी टच जैसी तकनीक इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया था। इस टिप्सटर ने बताया है कि एमआई 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।

शाओमी ने पिछले महीने चीन में अपने रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  2. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  4. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  6. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  7. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  8. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  9. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  10. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »