शाओमी एमआई 5 की तस्वीर लीक, फिज़िकल होम बटन की मिली झलक

शाओमी एमआई 5 की तस्वीर लीक, फिज़िकल होम बटन की मिली झलक
विज्ञापन
शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की तस्वीर एक बार फिर लीक हुई है। तस्वीर में हैंडसेट का फ्रंट प्रोफाइल नज़र आ रहा है। यह बेज़ललेस डिस्प्ले से लैस होगा और यह फिज़िकल होम बटन के साथ आएगा।

गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब एमआई 5 की लीक हुई तस्वीर में फिज़िकल होम बटन नज़र आ रहा है। अगर यह तस्वीर सही है तो एमआई 5 फिज़िकल होम बटन से लैस शाओमी का पहला हैंडसेट बना जाएगा। फिज़िकल होम बटन डिस्प्ले के नीचे मौजूद होगा और यह फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करेगा। एमआई 5 की लीक हुई तस्वीर से यह भी पता चलता है कि हैंडसेट एमआईयूआई के लेटेस्ट वर्ज़न पर चलेगा जिसके गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड होने की संभावना है। हैंडसेट के किनारों पर मेटल फ्रेम नज़र आ रहे हैं, यह एमआई 5 के पुराने टीज़र इमेज से मेल खाता है।

लीक हुई तस्वीर के आधार पर कहा जा सकता है कि चार्ज़िंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स निचले हिस्से में मौजूद रहेंगे। अफसोस की बात यह है कि लीक हुआ रेंडर इमेज कम रिज़ॉल्यूशन वाला है और इसमें हैंडसेट का फ्रंट हिस्सा ही नज़र आ रहा है। इस तस्वीर को एक वीबो यूज़र द्वारा जारी किया गया है।
 
mi 4 sides official

हाल ही में एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया था कि शाओमी अपने एमआई 5 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। एक की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,800 रुपये) होगी और दूसरे की 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये)। इस रिपोर्ट में एमआई 5 में प्रेशर सेंसेटिव टच स्क्रीन होने का भी दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि एक पुरानी रिपोर्ट में भी शाओमी एमआई5 में ऐप्पल के 3डी टच जैसी तकनीक इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया था। इस टिप्सटर ने बताया है कि एमआई 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।

चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने भले ही अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट एमआई 5 के लॉन्च की तारीख खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बार-बार दावा कर रही है कि यह एक बेहतरीन डिवाइस होगा जिसके लिए इंतज़ार करना सही फैसला है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें शाओमी एमआई 5 को अगले साल 21 जनवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना जताई गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »