Redmi K30S इन खूबियों के साथ 27 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

माना जा रहा है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा। लीक के अनुसार, रेडमी के30एस में मौजूद अंतर केवल पिछले हिस्से पर मौजूद Redmi ब्रांडिंग का होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30S फोन Redmi K30 5G के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर आ सकता है
  • Redmi K30S हाल ही में TENAA लिस्टिंग में सामने आया था
  • Redmi K30 Ultra से सस्ता होगा रेडमी के30एस

Redmi K30S की बैटरी 4,900 एमएएच की हो सकती है

Redmi K30S स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi सब-ब्रांड के Redmi K सीरीज़ का यह नया मॉडल Redmi K30 Ultra की तुलना में सस्ता फोन होगा। लीक की मानें, तो यह स्मार्टफोन 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी के इस फोन को लेकर यह भी संभावनाएं जताई जा रही है कि यह Xiaomi Mi 10T का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा। लीक के अनुसार, रेडमी के30एस में मौजूद अंतर केवल पिछले हिस्से पर मौजूद Redmi ब्रांडिंग का होगा।

टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर Redmi K30S की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है, जिसकी जानकारी सबसे पहले टेक्नोलॉजी ब्लॉग Playfuldroid द्वारा सार्वजनिक की गई है। हालांकि, Xiaomi ने फिलहाल इस लॉन्च को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है।

यदि हम पुरानी लीक्स व रिपोर्ट को देखें, तो रेडमी के30एस फोन Redmi K30 5G के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, जो कि पिछले साल पेश किया गया था। यह फोन अगस्त महीने में लॉन्च हुए Redmi K30 Ultra से सस्ता होगा। साथ ही, शाओमी ने सोशल मीडिया साइट पर रेडमी के30एस की मौजूदगी की ओर भी इशारा दिया है। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibeing ने हाल ही में अपने वीबो अकाउंट पर कुछ इसी प्रकार का टीज़र पोस्टर साझा किया है।
 

Redmi K30S specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी के30एस के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले GizmoChina द्वारा सार्वजनिक किया गया था। लिस्टिंक के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जिसमें 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा। वहीं यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 2.84GHz से लैस होगा। इससे माना जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा, जिसके साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम व 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा।

फोटोग्राफी की बात करें, तो रेडमी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

रेडमी फोन की बैटरी 4,900 एमएएच की होगी। वहीं फोन में आठ कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन का डायमेंशन 165.1x76.4x9.33mm होगा और भार 216 ग्राम। फोन का डायमेंशन भी मी 10टी की तरह ही है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi K30S, Redmi K30 Ultra
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.