शाओमी इंडिया गुरुवार को 'कुछ शानदार' घोषणा करेगी

शाओमी इंडिया गुरुवार को 'कुछ शानदार' घोषणा करेगी
विज्ञापन
शाओमी इंडिया गुरुवार को एक खास घोषणा करने वाली है। चीन की इस कंपनी ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ 'अद्भुत घोषणा' के संबंध में टीज़र जारी किया है।

कंपनी ने ट्वीट करके कहा, ''कल एक रोचक घोषणा की जाएगी। हमेशा कुछ अद्भुत होने का विश्वास रखें।'' अभी तक कंपनी ने कल की घोषणा को लेकर कोई इशारा नहीं दिया है।

उम्मीद है कि चीन की यह कंपनी एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7.1 कस्टम एंड्रॉयड रॉम के ग्लोबल बिल्ड को रिलीज करेगी। याद रहे कि एमआईयूआई 7.1 रोलआउट को एमआईयूआई 7 ग्लोबल बिल्ड रिलीज करने के दो महीने बाद पेश किया गया था।

यह भी संभव है कि शाओमी भारत में अपने रेडमी 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करे। रेडमी 3 स्मार्टफोन को कंपनी ने इसी हफ्ते चीन में 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) में लॉन्च किया था। शाओमी रेडमी 3 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक), 4100 एमएएच की बैटरी, एमआईयूआई 7, 13 एलईडी फ्लैश के साथ मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल-सिम और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »