शाओमी रेडमी 3 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 4100 एमएएच की बैटरी से है लैस

शाओमी रेडमी 3 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 4100 एमएएच की बैटरी से है लैस
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 3 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया है। रेडमी 2 की तरह शाओमी रेडमी 3 भी किफायती दाम में मिलने वाला शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,100 रुपये) है। गौर करने वाली बात है कि इस है्ंडसेट को कंपनी की चीनी वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसे आधिकारिक तौर पर 12 जनवरी को होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा। इसे फिलहाल भारत में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी 3 एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करते वक्त आप सिर्फ एक ही सिम इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी पिछले जेनरेशन के हैंडसेट रेडमी 2 की तुलना में 80 फीसदी ज्यादा टॉक टाइम देगी।

शाओमी रेडमी 3 में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2 जीबी का रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

रेडमी 3 का डिजाइन भी कई यूज़र को लुभाएगा। वैसे तो डिजाइन प्रोफाइल शाओमी के अन्य स्मार्टफोन से काफी मेल खाता है लेकिन कंपनी ने इस बार मेटालिक बॉडी का इस्तेमाल किया है। यह हैंडसेट गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  3. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  4. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  5. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  6. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  7. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  8. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  9. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  10. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »