Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual हुए महंगे, जानें नए दाम

भारत में 1 अप्रैल से स्मार्टफोन समेत सभी मोबाइल फोन महंगे हो गए थे। दरअसल, भारत सरकार ने मोबाइल फोन पर लगने वाली GST दर में बढ़ोतरी का ऐलान किया था, पहले इस पर 12 फीसदी GST दर लागू होती थी, जिसे बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 जून 2020 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 के दाम में 500 रुपये की बढ़ोतरी
  • Redmi 8 में की गई है 200 रुपये की बढ़ोतरी
  • Redmi 8A Dual भी हुआ 200 रुपये महंगा

Xiaomi ने इससे पहले भी अपने कई फोन के दाम बढ़ाए हैं

Xiaomi ने एक बार फिर भारत में अपने रेडमी ब्रांड के स्मार्टफोन की कीमतों में इज़ाफा किया है, कारण है भारत में स्मार्टफोन पर बढ़ी हुई GST दर। कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 8, Xiaomi Redmi 8 और Xiaomi Redmi 8A Dual स्मार्टफोन की कीमतों में 500 रुपये तक बढ़ोतरी की है। स्मार्टफोन के यह बढ़े हुए दाम ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Flipkart, Amazon और Mi.com पर लाइव हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स में भी चुनिंदा रेडमी स्मार्टफोन नई कीमत में उपलब्ध होंगे।

भारत में 1 अप्रैल से स्मार्टफोन समेत सभी मोबाइल फोन महंगे हो गए थे। दरअसल, भारत सरकार ने मोबाइल फोन पर लगने वाली GST दर में बढ़ोतरी का ऐलान किया था, पहले इस पर 12 फीसदी GST दर लागू होती थी, जिसे बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया था। इसके बाद से ही सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी थी। इस कड़ी में एक बार फिर Redmi ने अपने तीन स्मार्टफोन की कीमतों में इज़ाफा किया है, वो हैं Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual। इन स्मार्टफोन की कीमतों में 500 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
 

Redmi Smartphones के यह हैं नए दाम

रेडमी नोट 8 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 11,499 रुपये थी। वहीं, इसके 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 500 रुपये के इज़ाफे के साथ 14,499 रुपये हो गई है, जो कि पहले 13,999 रुपये थी। रेडमी 8 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 9,499 रुपये हो गई है। बात अगर रेडमी 8ए डुअल के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की करें, तो इसमें भी 200 रुपये की ही बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत 7,499 रुपये हो गई है, जो कि पहले 7,299 रुपये थी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 8, Redmi 8, Redmi 8A Dual, tech news, Hindi tech news, GST
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.