48MP कैमरा वाले Redmi Note 8 (2021) की कीमत आई सामने, जानें फुल स्पेसिफिकेशन...

Xiaomi ने ब्लॉग के जरिए ऐलान किया है कि Redmi Note 8 (2021) की कीमत $169 (लगभग 12,200 रुपये) होगी, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का होगा। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत $189 (लगभग 13,700 रुपये) होगी।

48MP कैमरा वाले Redmi Note 8 (2021) की कीमत आई सामने, जानें फुल स्पेसिफिकेशन...

मूनलाइट व्हाइट, नेप्चून ब्लू और स्पेस ब्लू कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 2021 में मौजूद है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • चार रियर कैमरा से लैस है रेडमी नोट 8 2021
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया गया है। बता दें, हाल ही में फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर सार्वजनिक हुए थे। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6.3 इंच फुल-एचडी वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले फीचर किया गया है। रेडमी नोट 8 (2020) फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। रेडमी नोट 8 (2020) फोन 3.5mm ऑडियो जैक और एंड्रॉयड 11 के साथ काम करता है।
 

Redmi Note 8 (2021) price, availability

Xiaomi ने ब्लॉग के जरिए ऐलान किया है कि Redmi Note 8 (2021) की कीमत $169 (लगभग 12,200 रुपये) होगी, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का होगा। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत $189 (लगभग 13,700 रुपये) होगी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन मूनलाइट व्हाइट, नेप्चून ब्लू और स्पेस ब्लू कलर में आता है। इस फोन को खरीद के लिए ग्लोबली Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
 

Redmi Note 8 (2021) specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 8 (2021) फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 11 पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है, जिसके साथ कोर्निंग गोरिल्ला 5 प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4X तक रैम और 128 जीबी तक eMMC 5.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 8 (2021) में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

Redmi Note 8 (2021) में 4,000 एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प में डुअल बैंड वाई-फाई 4जी, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस, 3.5mm हैडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसका बार 190 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »