Redmi Note 8 (2021) जल्द हो सकता है लॉन्च, अब मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन

पिछले हफ्ते लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Redmi Note 8 (2021) फोन का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन प्राप्त होगा। फोन में मीडियाटेक जी85 प्रोसेसर मौजूद दिया जाएगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी।

Redmi Note 8 (2021) जल्द हो सकता है लॉन्च, अब मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन

रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन साल 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 में मौजूद थी Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी
  • Redmi Note 8 (2021) में मिलेगी Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी
  • नया रेडमी नोट 8 फोन मॉडल नंबर M1908C3JGG के साथ लिस्ट है
विज्ञापन
Redmi Note 8 (2021) की मौजूदगी की खबर पिछले हफ्ते ही सामने आई थी, वहीं अब इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि इस फोन की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। बता दें, हाल ही में यह फोन FCC वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था और कथित रूप से  Xiaomi की वेबसाइट पर इस फोन का मोनिकर भी मौजूद था। Redmi Note 8 स्मार्टफोन को दो साल पहले 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था, वहीं अब 2021 में फोन का नया एडिशन दस्तक देने की तैयारी में है, हालांकि कथित रूप से यह फोन कुछ ही क्षेत्र में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक रूप से इस फोन को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।

Bluetooth SIG वेबसाइट पर यह Redmi Note 8 फोन मॉडल नंबर M1908C3JGG के साथ लिस्ट है। यही मॉडल इससे पहले FCC वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट के मुताबिक यह फोन Bluetooth 5.2 के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं, साल 2019 में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 8 फोन Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया था। जैसे कि हमने अपनी पुरानी रिपोर्ट में बताया था नया फोन मौजूदा फोन की तुलना में कुछ अपग्रेड्स के साथ दस्तक देगा।

कहा जा रहा है कि यह फोन चुनिंदा मार्केट में ही लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ग्लोबल, यूरोप और रूस शामिल हो सकते हैं।

पिछले हफ्ते लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 2021 फोन का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन प्राप्त होगा। फोन में मीडियाटेक जी85 प्रोसेसर मौजूद दिया जाएगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। हालांकि, स्टोरेज में 64 जीबी व 128 जीबी विकल्प मिलेंगे। साथ ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ अल्ट्रा-वाइड सेंसर, डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर शामिल होगा। हालांकि, बाकि सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लीक जानकारी के अनुसार यह फोन 4,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसके साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »