Xiaomi के बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिल सकती है 4,500mAh बैटरी

कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप हाइंज हो सकता है जिससे गिरने पर इसकी रेजिस्टेंस की क्षमता बढ़ेगी

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 17:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट 3C पर देखा गया है
  • इसे व्हाइट कर्व्ड फ्रेम में लॉन्च किया जा सकता है
  • शाओमी का यह स्मार्टफोन केवल चीन में लॉन्च हो सकता है

यह पिछले वर्ष लॉन्च हुए Xiaomi Mix Fold 2 की जगह ले सकता है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi का बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 3 अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष लॉन्च हुए Xiaomi Mix Fold 2 की जगह ले सकता है। Xiaomi Mix Fold 3 में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट 3C पर देखा गया है जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिला है। इसमें 4,500 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। शाओमी के इस स्मार्टफोन को केवल चीन में लॉन्च करने की अटकल है। Xiaomi Mix Fold 3 को कुछ लीक्स में Mix Fold 2 की तुलना में अधिक पतला और हल्का बताया गया था। Xiaomi Mix Fold 2 की मोटाई 11.2 mm और वजन लगभग 262 ग्राम था। 
Advertisement

कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप हाइंज हो सकता है जिससे गिरने पर इसकी रेजिस्टेंस की क्षमता बढ़ेगी। इसे व्हाइट कर्व्ड फ्रेम में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें दो जूम लेंस के साथ Leica ट्यून्ड कैमरा हो सकते हैं। इसके डिस्प्ले के नीचे सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसका बाहरी पैनल 6.5 इंच और इंटरनल डिस्प्ले 8.02 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) का हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का LPDDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। 

हाल ही में कंपनी ने Xiaomi Civi 3 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा है। इसमें MediaTek Dimensity 8200 SoC के साथ 4500 mAh की बैटरी है। इसका 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज दी गई है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। शाओमी के लिए भारत में मुश्किलें बढ़ी हैं। कंपनी को मार्केट शेयर में कमी और रेगुलेटरी सख्ती जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शाओमी ने देश में अपनी यूनिट की रिस्ट्रक्चरिंग करने का फैसला किया है।  पिछले कुछ महीनों में कंपनी का मार्केट शेयर कम हुआ है। इस कारण से यह अपने रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल करने और खर्च को घटाने जैसे उपाय कर रही है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  5. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  6. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  7. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  9. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  10. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.