• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने 2020 में कोरोनावायरस के बीच Samsung को पछाड़ बेचें सबसे ज्यादा स्मार्टफोन

Xiaomi ने 2020 में कोरोनावायरस के बीच Samsung को पछाड़ बेचें सबसे ज्यादा स्मार्टफोन

साल की चौथी तिमाही (Q4 2020) में Redmi 9 और Redmi Note 9 सीरीज़ की मजबूत मांग की बदौलत Xiaomi ने 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी।

Xiaomi ने 2020 में कोरोनावायरस के बीच Samsung को पछाड़ बेचें सबसे ज्यादा स्मार्टफोन

OnePlus ने 2020 की चौथी तिमाही में 200 प्रतिशत साल-दर-साल ग्रोथ देखी

ख़ास बातें
  • साल की चौथी तिमाही में Xiaomi ने 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी
  • इसी तिमाही में, सैमसंग ने 30 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि देखी
  • OnePlus ने Q4 2020 में 200 प्रतिशत साल-दर-साल ग्रोथ अनुभव की
विज्ञापन
Xiaomi साल 2020 में भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन शिपमेंट कंपनी रही है। एक नई काउंटरपॉइंट रिपोर्ट बताती है कि Redmi Note 9 और Redmi 9 Series ने साल 2020 में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से साल की अंतिम तिमाही तक शाओमी की शिपमेंट में 13 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष (YoY) वृद्धि हुई। लॉकडाउन के तुरंत बाद भारत की स्मार्टफोन शिपमेंट में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट बताती है कि लॉकडाउन के बाद 150 मिलियन से अधिक यूनिट्स बेची गई। इसके पीछे ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम जैसे कारण भी रहे। जबकि Xiaomi ने 2020 में भारतीय स्मार्टफोन शिपमेंट में पहला स्थान कब्जाया, Realme ने सबसे ज्यादा 22 प्रतिशत साल-दर-साल (YoY) वृद्धि प्राप्त की।

Counterpoint की लेटेस्ट रिपोर्ट में स्मार्टफोन की 150 मिलियन शिपमेंट के ऊपर रोशनी डाली गई है, जबकि साल 2020 में दुनिया की अर्थव्यवस्था महामारी की मार झेल रही थी। Xiaomi ने साल 2020 में 26 प्रतिशत बाज़ार कब्ज़ाया और शिपमेंट के मामले में टॉप कंपनी बनी, इसके बाद Samsung द्वारा 21 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया गया। Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 16 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की और तीसरा स्थान प्राप्त किया। काउंटरपॉइंट का कहना है कि वीवो पिछले साल टॉप ऑफलाइन खिलाड़ी था। Realme का मार्केट शेयर  2019 में 10 प्रतिशत से बढ़कर 2020 में 13 प्रतिशत हो गया। Realme के शिपमेंट में 2020 में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कंपनी ने पहली बार 20 मिलियन यानी 2 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा पार किया।

साल की चौथी तिमाही (Q4 2020) में Redmi 9 और Redmi Note 9 सीरीज़ की मजबूत मांग की बदौलत Xiaomi ने 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी। इसी तिमाही में, सैमसंग ने 30 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि देखी और काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट कहती है कि ऑनलाइन चैनल शिपमेंट में 2020 में साल-दर-साल में ब्रांड डेढ़ गुना बढ़ गया। Realme ने अपनी C सीरीज़ और Narzo सीरीज़ के मजबूत शिपमेंट की वजह से सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी।

काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple ने Q4 2020 में छठे स्थान पर कब्जा किया। कंपनी ने चौथी तिमाही (Q4) में 171 प्रतिशत साल-दर-साल वृद्धि देखी और पूरे साल में 93 प्रतिशत साल-दर-साल वृद्धि देखी। iPhone 12 के लॉन्च और iPhone SE (2020) और iPhone 11 पर जबरदस्त ऑनलाइन ऑफर्स की बदौलत यह मुमकिन हुआ। OnePlus ने 2020 की चौथी तिमाही में अपनी मिड-रेंज नॉर्ड सीरीज़ और नई OnePlus 8T सीरीज़ की बदौलत 200 प्रतिशत साल-दर-साल ग्रोथ देखी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Vivo, Xiaomi, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  5. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  6. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  8. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  9. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  10. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »