Lenovo का Yoga Tab Plus जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी

यह Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। इसके लिए Android 17 तक के लिए OS अपग्रेड के साथ चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड दिए जाएंगे

Lenovo का Yoga Tab Plus जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी

इसमें छह स्पीकर वाला सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें चार वूफर और दो ट्वीटर शामिल होंगे

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट की ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टिंग हुई है
  • इस वर्ष की शुरुआत में हुए CES में इसे प्रदर्शित किया गया था
  • यह Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo का Yoga Tab Plus जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट की ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टिंग हुई है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए CES में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस टैबलेट में 12.7 इंच 3K डिस्प्ले दिया गया है। 

एमेजॉन पर Lenovo Yoga Tab Plus के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस और लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। यह टैबलेट डुअल-टोन फिनिश के साथ Tidal Teal कलर में है। एमेजॉन पर इसके लिए माइक्रोसाइट से पता चला है कि इस टैबलेट में 16 GB का LPDDR5X RAM और 256 GB या 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज होगी। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट Qualcomm के Hexagon NPU और Adreno GPU के साथ दिया जाएगा। 

इस टैबलेट में 12.7 इंच (2,944x1,840 पिक्सल्स) एंटी-रिफ्लेक्शन PureSightPro डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज होगा। Yoga Tab Plus में Lenovo Tab Pen Pro के लिए सपोर्ट होगा। इसके साथ कीबोर्ड भी होगा जिसमें मल्टी-जेस्चर ट्रैकपैड और Lenovo AI Now के लिए एक शॉर्ट की शामिल होगी। यह लेनोवो टैबलेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। इसके लिए Android 17 तक के लिए OS अपग्रेड के साथ चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड दिए जाएंगे। 

इसमें छह स्पीकर वाला सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें चार वूफर और दो ट्वीटर शामिल होंगे। इस टैबलेट में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ होगा।  Yoga Tab Plus की 10,200 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प होंगे। इसके कीबोर्ड के लिए 3-प्वाइंट pogo पिन कनेक्टर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी पावर की बायोमेट्रिक्स के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का भी कार्य करेगी। इस टैबलेट का साइज 188.30 x 290.91 x 8.52 mm और भार लगभग 640 ग्राम का होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »